Kerala New CM Face: केरल का अगला CM कौन? आज विधायक दल की बैठक में लग सकती है नाम पर मुहर

Kerala New CM Race: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की शानदार वापसी के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह बन गया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

एक दशक बाद सत्ता में लौटे UDF खेमे में जीत का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरखाने चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनाव नतीजों के एक दिन बाद ही कांग्रेस नेतृत्व ने सरकार गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।

kerala-new-cm-race-2026

पार्टी हाईकमान ने वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और मुकुल वासनिक को पर्यवेक्षक बनाकर केरल भेजा है। दोनों नेता 6 मई की शाम तिरुवनंतपुरम पहुंचे। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर रणनीति पर चर्चा की थी।

आज विधायक दल की बैठक पर टिकी नजरें

केरल कांग्रेस विधायक दल (CLP) की अहम बैठक 7 मई की सुबह आयोजित की जा रही है। इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक अपनी राय रखेंगे और मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा नाम पर चर्चा होगी।

कांग्रेस नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक विधायकों और गठबंधन नेताओं से बातचीत करेंगे और फिर अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपेंगे। माना जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री पद को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि कांग्रेस इस बार कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती और नेतृत्व चयन में सभी गुटों को संतुलित रखने की कोशिश की जा रही है।

CM पद की रेस में कौन-कौन?

मुख्यमंत्री पद के लिए कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें सबसे आगे विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशन का नाम माना जा रहा है, जिन्होंने पूरे चुनाव अभियान में UDF का आक्रामक चेहरा बनकर काम किया। इसके अलावा वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला, केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर और पेरावूर से विजयी हुए सनी जोसेफ जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। संगठन और प्रशासन दोनों में अनुभव रखने वाले चेन्निथला लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय हैं।

हालांकि, राजनैतिक जानकारों के अनुसार इस रेस में तीन प्रमुख दावेदार सबसे आगे नजर आ रहे हैं:

वी.डी. सतीशन: निवर्तमान विपक्ष के नेता के रूप में सतीशन ने एलडीएफ सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाले रखा। उनके रणनीतिक कौशल और युवाओं के बीच लोकप्रियता उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है।

के.सी. वेणुगोपाल: एआईसीसी महासचिव और लोकसभा सांसद वेणुगोपाल गांधी परिवार के बेहद भरोसेमंद माने जाते हैं। राष्ट्रीय राजनीति में उनके कद और दिल्ली में उनके प्रभाव के कारण उन्हें केरल की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

रमेश चेन्निथला: पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में से एक चेन्निथला के पास सरकार और संगठन दोनों का लंबा अनुभव है। उनकी अनुभवी छवि और कैडर के बीच पकड़ को नजरअंदाज करना मुश्किल है।

Kerala Election Result 2026: केरल में कैसे ढहा लेफ्ट का अभेद्य किला? UDF के कमबैक और LDF के हार के बड़े कारण?
Kerala Election Result 2026: केरल में कैसे ढहा लेफ्ट का अभेद्य किला? UDF के कमबैक और LDF के हार के बड़े कारण?

सनी जोसेफ ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री पद की चर्चाओं के बीच KPCC अध्यक्ष और पेरावूर सीट से विजयी उम्मीदवार सनी जोसेफ ने सावधानी भरा बयान दिया। जब उनसे मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा- अभी मेरे पास कोई विशेष नाम नहीं है। पहले मैं स्थिति का आकलन करूंगा। उनके इस बयान को कांग्रेस की सतर्क रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जहां पार्टी फिलहाल सार्वजनिक बयानबाजी से बचते हुए अंदरूनी सहमति बनाने में जुटी है।

UDF की जीत ने बदला राजनीतिक समीकरण

इस चुनाव में UDF ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। कांग्रेस अकेले 63 सीटों पर आगे रही, जिससे गठबंधन में उसकी स्थिति बेहद मजबूत हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का मतलब यह भी है कि पार्टी पर सहयोगी दलों के दबाव की संभावना कम है और वह मुख्यमंत्री चयन में स्वतंत्र निर्णय लेने की स्थिति में है।

UDF नेताओं ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जनादेश बदलाव, स्थिरता और नई राजनीतिक दिशा के पक्ष में मिला है। नेताओं का कहना है कि जनता ने एलडीएफ सरकार के खिलाफ वोट देकर साफ संदेश दिया है कि राज्य अब नई शुरुआत चाहता है।

Kerala CM चुनने के रेस में हाईकमान की भूमिका होगी अहम

कांग्रेस में मुख्यमंत्री चयन की अंतिम मुहर हमेशा केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से लगती रही है। ऐसे में अजय माकन और मुकुल वासनिक की रिपोर्ट बेहद अहम मानी जा रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व ऐसा चेहरा चुनना चाहता है जो न केवल संगठन को एकजुट रख सके, बल्कि 2029 लोकसभा चुनावों से पहले राज्य में पार्टी की पकड़ और मजबूत कर सके।

अब सबकी नजर विधायक दल की बैठक और उसके बाद दिल्ली से आने वाले अंतिम फैसले पर टिकी हुई है। केरल की राजनीति में अगले कुछ दिन बेहद अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि इन्हीं बैठकों से तय होगा कि राज्य की सत्ता की कमान आखिर किस नेता के हाथ में जाएगी।

Kerala Election Result: फ्री बस सफर-25 लाख का बीमा तक! केरल में राहुल गांधी के किन वादों ने तय की जीत की राह
Kerala Election Result: फ्री बस सफर-25 लाख का बीमा तक! केरल में राहुल गांधी के किन वादों ने तय की जीत की राह
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+