केरल में बढ़ा Mpox का खतरा, सामने आया एक और मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Kerala Mpox Case: केरल में एमपॉक्स (Mpox) का एक और नया मामला सामने आया है। एमपॉक्स से पीड़ित एर्नाकुलम का रहने वाला है, जो हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से वापस लौटा था। जिसके बाद उसका टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
पीटीआई की खबर के मुताबिक, मरीज को तत्काल हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है और वहां उसका इलाज चल रहा है। इससे पहले मलप्पुरम के 38 वर्षीय शख्स में एमपॉक्स की पुष्ट हुई थी। एमपॉक्स वायरस का नया वैरिएंट सामने आने के बाद केरल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्थिति का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बैठक में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रोगी की संपर्क सूची तैयार करने को कहा। साथ ही, एमपॉक्स के लक्षण वाले व्यक्तियों को अलग रखने के लिए कहा, जिससे यह वायरल फैल नहीं सके। बता दें, सभी जिलों में आइसोलेशन सुविधाओं की व्यवस्था की गई है
साथ ही जागरूकता अभियान, विशेषकर हवाई अड्डों पर, मजबूत किए जा रहे हैं। बता दें, विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2022 में एमपॉक्स को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही, इस महामारी घोषित कर दिया था। एमपॉक्स में संक्रमित लोगों को शरीर पर दाने हो जाते हैं।
ये दाने फुंसी (मवाद से भरे बड़े सफेद या पीले दाने) और ठीक होने से पहले पपड़ी बनाते हैं। इसके अन्य लक्षणों में बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द भी होता है। इतना ही नहीं, एमपॉक्स के लक्षण वायरस के संपर्क में आने के 21 दिनों के अंदर दिखना शुरू होते हैं। एमपॉक्स के संपर्क में आने और लक्षण दिखने का समय 3 से 17 दिन है।












Click it and Unblock the Notifications