Kerala: कासरगोड में ऑटो-स्कूल बस की टक्कर, 5 लोगों की मौत

केरल के कासरगोड में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ऑटो और स्कूल बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में 5 लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल हैं। जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा कासरगोड के बदियाडका ग्राम पंचायत में हुआ। इस घटना में चार महिला यात्री और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान उमालिउमा (55), बीफतिमा (50), नबीसा (49), बीफतिमा (72) और ऑटो चालक ए एच अब्दुल रऊफ (64) के रूप में हुई है।

Kerala

महिलाएं मोगराल पुथुर ग्राम पंचायत के मोगर की रहने वाली हैं। पुलिस के मुताबिक महिलाएं अपने रिश्तेदार के यहां गई थीं, वहां पर किसी की मौत हुई थी। अंतिम संस्कार के बाद वो अपने घर की ओर लौट रही थीं, तभी ये हादसा हुआ। उनके घर वालों ने बस के ड्राइवर पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस भी मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

मामले में एक चश्मदीद ने बताया कि वो घटनास्थल के पास ही थे। बस और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बस के ड्राइवर और उसके अंदर बैठे लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई। उन्होंने आगे कहा कि सड़क निर्माणाधीन है। इस पर एक बार डामरीकरण किया गया है, लेकिन कोई संकेत या निशान नहीं हैं। बस छात्रों को उनके घर छोड़ लौट रही थी, तभी ये हादसा हो गया।

क्या बस ड्राइवर की है गलती?
वहीं मामले में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) साजू फ्रांसिस ने कहा कि ऑटो पांच लोगों को लेकर चढ़ रहा था, ऐसे में उसकी गति ज्यादा नहीं रही होगी। वहीं स्कूल बस ढलान पर थी, ऐसे में उसने ऑटो को नहीं देखा होगा और ये हादसा हुआ। अगर स्कूल बस का ड्राइवर सतर्क रहता, तो ये हादसा टाला जा सकता है, क्योंकि वो वहां से रोज गुजरता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+