इन तीन प्रदेश के वैक्‍सीनेटेड यात्रियों को भी दिखानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट, देहरादून डीएम ने जारी की नई

Kerala, Maharashtra and Andhra PradeshVaccinated passengers will also have to show covid negative report, Dehradun DM issued new SOP

नई दिल्‍ली, 01 नवंबर। कोरोना महामारी में यात्रियों के लिए आए दिन नए रूल लागू किए जा रहे है। वैसे तो देश भर में कोरोना संक्रमण अभी काफी कंट्रोल में हैं लेकिन अभी भी कई राज्य हैं जहां तेजी से कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। यहीं कारण है कि देश में सर्वाधिक कोरोना से प्रभावित राज्‍यों से उत्‍तराखंड यात्रा करने वाले पूर्ण रूप से वैक्‍सीनेटेड लोगों और भक्‍तों को भी कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी।

corona

बता दें इन दिनों केदारनाथ यात्रा के लिए हजारों की संख्‍या में श्रृद्धालू दर्शन के लिए उत्‍तराखंड की यात्रा पर है। इसके मद्देनजर उत्‍तराखंड सरकार ने सोमवार को जारी किए आदेश के अनुसार केरल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के पूरी तरह से वैक्‍सीनेटेड यात्रियों को भी यात्रा की तारीख से 72 घंटे से अधिक पुरानी अपनी COVID निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही यात्रा करने पर अनुमति दी जाएगी।

वहीं उत्तराखंड की राजनधानी देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने अन्य राज्यों से जिले में प्रवेश करने वालों के लिए कोविड 19 महामारी के मद्देनजर एसओपी जारी किए। बाहर से आने वालों को अनिवार्य रूप से स्मार्ट सिटी वेब पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा।

Recommended Video

    Delhi Air Quality: बेहद खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, AQI 302 दर्ज | वनइंडिया हिंदी

    बता दें इस वर्ष कोरोना के बावजूद चारधाम यात्रा करवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के करीब पहुंच चुकी है और अबत तक 2 लाख 10 हज़ार से ज़्यादा श्रद्धालु केदारनाथ दर्शन करने पहुंच चुके हैं।
    गौरतलब है कि 6 नवंबर को कपाट बंद होने से पहले यहां आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 3 लाख को पार होने का अनुमान लगाया गया है। तीन दिन पहले ही केदारनाथ गुफा में साधना करने वाले भक्‍तों की बुकिंग फुल हो चुकी है। केदारनाथ में पुरोहितों ने त्रिवेंद्र रावत को नहीं करने दिए दर्शन, पीएम मोदी के दौरे से पहले उड़ी सरकार की नींद
    केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत पूरी चार धाम यात्रा के दौरान हो रही कड़ाके की ठंड और बर्फबारी भी भक्‍तों के मनोबल को हिला नहीं पाई है। बर्फ गिरने से तापमान काफी घट रहा है इसके बावजूद शिव भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+