Kerala Local Body Election: केरल के चुनाव में Twenty20 दल ने मचाई धूम, सफलता से बड़े-बड़े दल दंग
Kerala Local Body Election: केरल में स्थानीय निकाय चुनाव में एक तरफ जहां लेफ्ट, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी मैदान में थीं तो दूसरी तरफ कोच्चि में Twenty20 नाम की राजनीतिक पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करके हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। Twenty20 पार्टी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां तकरीबन हर राजनीतिक दल ने इस छोटे से दल के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की कोशिश की। बता दें कि Twenty20 पार्टी की शुरुआत कॉर्पोरेट हाउस ने की है।

19 में से 18 सीट पर जीत
Twenty20 ने एर्नाकुलम के किझाकंबलम में क्लीन स्वीप किया आसपास के निकाय में भी पार्टी ने कई सीटों पर जीत दर्ज की। किझाकंबलम में Twenty20 ने 19 वार्ड में से 18 पर जीत दर्ज की। एकरनाडु, कुन्नथुनाडु, मुजवन्नूर पंचायत में पार्टी ने जीत दर्ज की। अपनी इस शानदार जीत पर Twenty20 के चेयरमैन साबू जैकब ने कहाकि हम नीचे गिराने की काफी कोशिश की गई। हमारे विरोधियों ने 500 वोटर्स को मतदान तक नहीं करने दिया। हम अपनी जीत उन मतदाताओं को समर्पित करते हैं जिन्होंने हमे जिताया है।
Recommended Video
रोकने की कई कोशिश की गई
जैकब कपड़े की फैक्ट्री चलाते हैं। उन्होंने बताया कि इस जीत ने हमारे कपड़ों को और भी सौम्य और जिम्मेदार बनाया है। जैकब ने आगामी विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाने से भी इनकार नहीं किया है। बता दें कि प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है। बता दें कि मतदान के दिन किझाकंबलम में बूथ पर हिंसा की घटनाएं सामने आई थी, जहां Twenty20 के कुछ एक्टिविस्ट को बाहरी बताकर रोक दिया गया था। एक कपल के साथ पुलिस के सामने हाथापाई भी की गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
कॉर्पोरेट हाउस का है समर्थन
बता दें कि Twenty20 पार्टी को किटेक्स ग्रुप नाम के कॉर्पोरेट हाउस का समर्थन है, पार्टी की शुरुआत इसी कंपनी ने की है, जिसने 2015 के निकाय चुनाव में पहली बार छोटी सी जीत दर्ज की थी। लेकिन इस साल के पार्टी के प्रदर्शन को हजम कर पाना कई दलों के लिए आसान नहीं है। किझाकंबलम में पार्टी ने तकरीबन 36000 घरों में इंटरनेट वाई-फाई कनेक्शन, बेहतर मेडिकल सेवा, गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन, लड़कियों के लिए तोहफे जैसे काम इन लोगों ने किए हैं।
गडकरी भी हुए प्रभावित
जब किझाकंबलम पंचायक का केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दौरा किया तो वह यहां 2017 में फूड सिक्योरिटी मार्केट खोलने के लिए आए थे। यहां बाजार भाव से तकरीबन आधे दाम पर खाने का सामान बिकता देख गडकरी काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इस पंचायत में सड़क निर्माण के लिए 42 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस मॉडल को पूरे देश में लागू करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications