केरल: यूएई से कुरान की प्रतियां मंगाने के मामले में मंत्री केटी जलील से छह घंटे पूछताछ

नई दिल्ली। केरल के उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील से कस्टम विभाग ने छह घंटे तक पूछताछ की है। सोमवार को केटी जलील कस्टम विभाग के कोच्चि स्थित दफ्तर पहुंचे, जहां करीब छह घंटे पूछताछ के बाद उनको जाने की इजाजत दी गई। केटी जलील राजनयिक माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात से कुरान की प्रतियां मंगाने और उन्हें राज्य में बांटने को लेकर एफसीआरए के उल्लंघन के आरोपी हैं। इसी को लेकर उनसे पूछताछ की गई है।

केटी जलील कुरान बांटने का मामला, Kerala Minister KT Jaleel, Kerala Minister KT Jaleel bringing Quran copies, Kerala, KT Jaleel, Quran, UAE, केरल, केटी जलील, कुरान, Kochi,

केरल के गोल्ड स्कैम के सामने आने के बाद ये मामला सामने आया था। आरोप है कि केटी जलील ने यूएई से कुरान की प्रतियां मंगाई थी। जिन्हें रमजान के महीने में बांटा भी गया था। ये प्रतियां राजनयिक माध्यम से आईं और इस दौरान विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम, यानी एफसीआरए का उल्लंघन हुई। इसी को लेकर कस्टम विभाग जांच कर रहा है।

केटी जलील का नाम केरल के गोल्ड स्कैम में भी उछला है। 5 जुलाई को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 30 किलो सोना पकड़ा था। इस मामले में एनआईए ने स्वप्ना सुरेश को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद स्वप्ना सुरेश के लगातार फोन पर केटी जलील के साथ संपर्क में होने की बात सामने आई थी। हालांकि जलील ने आरोपों को नकार दिया था। इस मामले को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने लगातार सीपीएम को घेरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+