फिर से चर्चा में सार्वजनिक स्थानों पर 'किस ऑफ लव' अभियान चलाने वाले राहुल और रश्मि?
प्रेमी जोड़ों की मोरल पुलिसिंग के विरोध में राहुल और रश्मि ने 2014 में सार्वजनिक जगहों पर किस ऑफ लव अभियान चलाया था, जिससे वो खूब मशहूर हुए।
नई दिल्ली। नवंबर 2014 में केरल के रहने वाले फिल्म निर्माता राहुल पाषुपलम और उनकी पत्नी रश्मि नायर 'किस ऑफ लव' अभियान चलाकर देशभर में चर्चा में आ गए थे। दक्षिणपंथी संगठनो की मॉरल पुलिसिंग के खिलाफ चलाया गया ये अभियान काफी मशहूर हुआ था। राहुल और रश्मि ने देशभर में प्रेमी जोड़ों के खिलाफ हिंसा का विरोध करने के लिए सार्वजनिक स्थानो पर किस करने और गले लगने का अभियान चलाया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र और लोग शामिल हुए थे। इस अभियान ने राहुल और रश्मि को रातोंरात शोहरत दी थी।

इस अभियान में 2 नवंबर को जब लाइव टीवी पर राहुल और रश्मि किस कर रहे थे, तो उन्हें और कोई 100 दूसरे लोगों के पुलिस ने गिरफ्तार किए थे। इसके बाद किसी 2015 में राहुल और रश्मि अचानक तब चर्चा में आए जब उन्हें सेक्स रैकट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 17 नवंबर को राहुल और रश्मि समेत 8 लोगों को केरल पुलिस ने अरेस्ट किया था। पुलिस के मुताबिक, ये लोग फेसबुक और दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म्स के जरिए ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे थे। बताया गया कि अरेस्ट हुए आठ लोगों में एक इंटरनेशनल मॉडल और गैंगस्टर भी शामिल थी।
जमानत के बाद जिंदगी को पटरी पर लाने की जद्दोजहद में राहुल और रश्मि
इस गिरफ्तारी के बाद धीरे-धीरे राहुल और रश्मि को लोग भी भूल गए और मीडिया भी। 15 महीने जेल में गुजारने के बाद बीते महीने फरवरी में राहुल और रश्मि को कोर्ट से जमानत मिल गई है। 30 साल के राहुल और 28 साल की रश्मि अब एक बार फिर से चर्चा में हैं, वो अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि उनको गलत आरोप में जेल भेजा गया, 15 महीने में उन्हें काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा। उनकी सारी संपत्ति बिक गई क्योंकि मुकदमें में काफी पैसा खर्च हुआ। दिमागी तौर पर भी दोनो के लिए ये काफी परेशान करने वाला रहा। रश्मि ने कहा कि वो अपने पति के सिनेमा के प्रति जुनून की कद्र करती हैं और चाहेंगी कि वो फिर से फिल्म निर्माण में जाएं। उन्होंने कहा कि परेशानियां हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जमानत के बाद वो अपनी जिदंगी बेहतर तरीके से जिएंगे। राहुल और रश्मि अब अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, ताकि फिर से वो एक सामान्य जिंदगी की तरफ लौटें।












Click it and Unblock the Notifications