केरल ISIS मॉड्यूल के हेड की अफगानिस्‍तान में हुए अमेरिकी हमले में मौत

कोझीकोड। केरल के आईएसआईएस मॉड्यूल हेड राशिद अब्‍दुल्‍ला के अफगानिस्‍तान में अमेरिकी सेना के हाथों मारे जाने की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना की ओर से हुई बमबारी में अब्‍दुल्‍ला की मौत हो गई है। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक एक अज्ञात आईएस लड़ाके की ओर से अफगानिस्‍तान के खोरासन प्रांत से टेलीग्राम एप के जरिए मैसेज भेजा गया था। इसी मैसेज में अब्‍दुल्‍ला के मारे जाने की जानकारी दी गई थी। हालांकि भारतीय एजेंसियों की ओर से इस जानकारी की जांच की जा रही है।

isis-kerala.jpg

साल 2016 में केरल से पहुंचा था अफगानिस्‍तान

केरल से अब्‍दुल्‍ला 21 लोगों को लेकर साल 2016 में अफगानिस्‍तान गया था। अपने साथ वह अपनी पत्‍नी आयशा को भी अफगानिस्‍तान ले गया था। ये लोग पहले यूएई गए और फिर यहां से तेहरान और फिर अफगानिस्‍तान पहुंचे। इंग्लिश डेली टाइम्‍स ऑफ इंडिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब्‍दुल्‍ला की मौत पिछले माह हुई है। जिस मैसेज में उसके मारे जाने की खबर दी गई, वह दरअसल एक सवाल का जवाब था। इसमें पूछा गया था, 'अब्‍दुल्‍ला का क्‍या हुआ?' अब्‍दुल्‍ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था। अब्‍दुल्‍ला का टेलीग्राम दो माह से ज्‍यादा समय से साइलेंट पड़ा हुआ था। अब्‍दुल्‍ला केरल के कसारगोड जिले का रहने वाला था और सोशल मीडिया पर आईएसआईएस की विचारधारा को आगे बढ़ाने के काम में लगा हुआ था। टेलीग्राम पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा गया था, 'अब्‍दुल्‍ला जिंदा नहीं है।' जिस आईएस लड़ाके ने मैसेज भेजा, उसने अपना नाम नहीं बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+