लेडी IPS अफसर ने एक्टर संग खिंचवाई फोटो, मच गया बवाल

अर्नाकुलम। कुछ समय पहले अपनी सुंदरता को लेकर चर्चा में रहीं केरल की आईपीएस अफसर मेरीन जोसफ एक बार फिर विवाद में हैं। मेरीन ने साउथ के नामी एक्टर निविन पाउली के साथ फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट की है जो वायरल हो गई है। फोटो वायरल होने के बाद चारों तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही है और उनपर बतौर पुलिस अफसर प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगा है।

Kerala IPS officer Merin Joseph

आपको बताते चलें कि मेरीन वहीं अफसर हैं जो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर सेक्सिज्म की शिकार हो गई थीं। दरअसल हुआ यह था कि ट्रेनिंग के दौरान उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी खूबसूरती पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए थे।
 Merin Joseph

बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने तो यहां तक कहा कि वे इस अफसर के हाथों गिरफ्तार होने के लिए अपराध करने को तैयार हैं। इस बार का जो मामला है वो ये है कि मेरीन जोसफ ने रविवार को एक्टर के साथ फोटो फेसबुक पर पोस्ट किया।
Kerala IPS officer Merin Joseph poses with actor
उन्होंने फेसबुक पर लिखा 'विद निविन पॉली, द करंट सेन्सेशन इन केरल'। एक्टर और जोसफ दोनों ही एक कॉलेज में बतौर गेस्ट मौजूद थे। जोसेफ की इसलिए आलोचना हो रही है कि उन्होंने वर्दी में एक्टर के साथ फोटो क्यों खिंचवाई? आलोचना के बाद जोसेफ ने सफाई देते हुए कहा, उनके अनुरोध पर कांग्रेस विधायक हिबी इडेन ने फोटो खींची थी।
Kerala IPS officer

निविन ने भी इसके लिए रजामंदी दी थी। जोसफ ने गुरुवार को फेसबुक पर लिखा, ''मैं वहां गेस्ट थी और फोटो खिंचवाते वक्त ऑफिशियल ड्यूटी पर नहीं थी। होम मिनिस्टर जा चुके थे और मंच से दूसरे गेस्ट भी हट चुके थे। अगर मेरी वहां कोई ड्यूटी नहीं थी तो मुझे क्या करना चाहिए था? क्या मैं मंच से कूद जाती?

क्या मुझे अटेंशन मुद्रा में ऑडियंस को सैल्यूट करना चाहिए था? जो मीडिया चैनल इस तरह की नीच हरकत पर उतर आए हैं, उन पर दया आती है। मैं प्रार्थना करती हूं कि इस तरह की कोशिशें ही सिर्फ उनकी रोजी-रोटी का साधन न बनें।''

मेरीन जोसफ का प्रोफाइल

  • 25 साल की मेरीन जोसफ केरल कैडर की आईपीएस हैं।
  • उन्होंने 2012 में पहले अटेम्प्ट में सिविल सर्विसेस के लिए क्वालिफाइ किया।
  • उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेन कॉलेज से बीए और एमए की डिग्री ली है।
  • उनके पिता मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर में प्रिंसिपल एडवाइजर हैं, जबकि मां कोट्टयम में इकोनॉमिक्स की टीचर हैं।
  • वह अर्नाकुलम रूरल डिस्ट्रिक्ट में बतौर एसीपी ट्रेनिंग कर रही हैं। सितंबर में उनकी फील्ड ट्रेनिंग खत्म होगी, जिसके बाद उन्हें इंडिपेडेंट चार्ज दिया जाएगा।
  • जोसफ की शादी कोट्टयम के रहने वाले मनोवैज्ञानिक क्रिस अब्राहम से हुई है। मेरीन को किताबें पढ़ने का शौक है।
  • मेरीन सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस एकेडमी की ओर से जी20 से जुड़ी एक समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी जा चुकी हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+