भाई-भतीजावाद के आरोपों के चलते केरल के औद्योगिक मंत्री ई पी जायाराजन ने दिया इस्तीफा
कोच्चि। भाई-भतीजाबाद के आरोपों के चलते केरल के औद्योगिक मंत्री ई पी जायाराजन ने इस्तीफा दे दिया है।

ई पी जायाराजन को सीपीएम के वरिष्ठ नेता हैं। सीपीएम राज्य कमेटी की तीन घंटें तक चली बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया।
ई पी जायाराजन ने तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को सौंप दिया है।
जायाराजन ने कहा कि वो पार्टी की छवि खराब न हो, इसलिए वो अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं।
सीपीएम के केरल राज्य के सचिव कोडीयेरी बाला ने बताया कि जायाराजन ने सीपीएम की राज्य समिति की बैठक में इस बात स्वीकार किया है कि उन्होंने गलत काम किया था।
कोडीयेरी ने बताया कि सरकार को इस बात की सलाह दी गई है कि आने वाले समय में पीएसयू में होने वाली नियुक्ति को लेकर पारदर्शिता बरती जाए।
सीपीएम पार्टी जायाराजन के इस्तीफे को राज्य में एक उदाहरण की तरह प्रस्तुत करेगी।सीपीएम की राज्य समिति की हुई बैठक में ई पी जायाराजन के ऊपर लगे भाई-भतीजावाद के आरोपों को लेकर उनकी भर्त्सना की गई।
सीपीएम राज्य समिति की बैठक में कहा ए के बालन और एलमारेम करीम ने जायाराजन के आलोचना करते हुए कहा कि उनके इस कार्य से पार्टी की छवि खराब होगी।












Click it and Unblock the Notifications