केरल राज्यपाल ने कर्नाटक में हिजाब पर प्रतिबंध का किया समर्थन, पैगंबर की भतीजी की सुनाई कहानी

केरल राज्यपाल ने कर्नाटक में हिजाब पर प्रतिबंध का किया समर्थन, पैगंबर की भतीजी की सुनाई कहानी

बेंगलुरू, 11 फरवरी। कर्नाटक के कालेजों में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद शुरू हुआ विवाद अब पूरा राजनीतिक रंग ले चुका है। अब केरल के रज्‍यपाल आरिफ मोहम्‍मद ने कर्नाटक के कलेजों में हिजाब पहनने पर लगाए प्रतिबंध का समर्थन किया है।

हिजाब पर प्रतिबंध का आरिफ मोहम्‍मद ने किया समर्थन

हिजाब पर प्रतिबंध का आरिफ मोहम्‍मद ने किया समर्थन

केरल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने इतिहास की एक कहानी का हवाला देते हुए हिजाब पर प्रतिबंध का समर्थन किया है। जब पत्रकारों ने हिजाब को लेकर चल रहे विवाद पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी, तो आफिर मोहम्‍मद खान ने कहा कि वह सिर्फ एक कहानी का उल्लेख किया।

पैगंबर की भतीजी की सुनाई कहानी

पैगंबर की भतीजी की सुनाई कहानी

खान ने कहा "पैगंबर के घर में एक यंग लड़की का पालन-पोषण हुआ। वह पैगंबर की पत्नी की भतीजी थी। वह वास्तव में सुंदर थी। जब उसके पति ने उसे पर्दा नहीं करने के लिए फटकार लगाई, तो उसने कहा कि भगवान ने उसे सुंदर बनाया और उसकी मुहर लगाई। वह चाहती है कि लोग उसकी सुंदरता, उस पर भगवान की कृपा देखें और वह इसके लिए भगवान की आभारी है। पहली पीढ़ी की महिलाओं ने ऐसा ही व्यवहार किया। मैं बस इतना ही कह सकता हूं।"

जानें कैसे शुरू हुआ ये कर्नाटक हिजाब विवाद

जानें कैसे शुरू हुआ ये कर्नाटक हिजाब विवाद

बता दें कर्नाटक में नई यूनिफॉर्म पॉलिसी लागू हुई है। जिसके बाद जब कर्नाटक के शहर उडुपी जिले के एक सरकारी कालेज में हिजाब पहनकर छात्राओं को क्लास में बैठने से रोका गया तो उन्‍होंने विरोध जताया। वहीं से ये विवाद शुरू हुआ जो अब एक राजनीति‍क रंग ले चुका है। दूसरे कालेज में जब नियम को फॉलो करते हुए ये बैन हुआ तो विरोध बढ़ गया और कुछ छात्राएं इस मामले को लेकर कोर्ट पहुंच गई। वहीं हिजाब में विरोध प्रदर्शन करने वाली छात्राओं के बीच पहुंच कर कुछ लोगों ने भगवा गमछा डालकर जय श्री राम के नारे लगाना शुरू कर दिया। जिस पर वहां मौजूद एक लड़की ने अल्‍लाह हो अकबर कहकर काउंटर कर दिया। जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

 देश भर में बुर्का पहनकर शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन

देश भर में बुर्का पहनकर शुरू हुआ विरोध-प्रदर्शन

कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ हिजाब विवाद देश भर में फैल चुका है। अलग-अलग जगहों पर छात्र संगठनों द्वारा हिजाब पहनने के विरोध को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले यूपी के अलीगढ़ में विरोध प्रदर्शन हुआ। वहीं अब ये उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बाद अब महाराष्ट्र के मालेगांव तक पहुंच चुका हैं महिलाएं हिजाब के समर्थन में प्रदर्शन कर रही हैं। बुरका पहनकर महिलाओं ने प्रदर्शन में बैनर-पोस्टर लेकर हिजाब का समर्थन किया है। वहीं गुरुवार को भोपाल में बुर्का पहनकर लड़कियों ने बाइक चलाई और फुटबाल खेलकर विरोध जताया था।

हाईकोर्ट में चल रही है इस केस की सुनवाई

हाईकोर्ट में चल रही है इस केस की सुनवाई

गौरतलब है कि कुछ छात्राओं ने हिजाब पहनने को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था जहां इस केस की सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की कुछ नेताओं की मांग पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राज्य की हाईकोर्ट पर इस पर फैसला करने की बात कही थी। वहीं कालेज में बवाल बढ़ते ही प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया था।

हिजाब मुद्दे पर हो रही जमकर राजनीति

हिजाब मुद्दे पर हो रही जमकर राजनीति

हिजाब मामले में जमकर राजनीति शुरू हो चुकी है। भातर के कट्टर विरोधी पड़ोसी देश पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री समेत अन्‍य नेता भी इस मुद्दे पर बयानबाजी कर रहे हैं।वहीं देश में राजनीतिक पार्टियां इसको लेकर जमकर एक दूसरे पर हमले कर रही हैं। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा है कि लड़की बिकिनी पहने या हिजाब, यह अधिकार उन्हें संविधान ने दिया है। भाजपा हिजाब को बैन करने की पैरवी कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+