'ओखी तूफान' को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें पीएम मोदी: केरल सरकार

तिरूवनंतपुरम। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में ओखी चक्रवाती तूफान का कहर जारी है। अब तक इस तूफान ने करीब 20 लोगों की जान ले ली है और कई लापता हो चुके हैं। इस बीच शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को आग्रह किया है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मुख्य सचिव एम इब्राहिम को इसके संबंध में एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

केरल सरकार: PM मोदी 'ओखी तूफान' को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे

इससे पहले विजयन ने तटीय क्षेत्रों से बचाए गए घायल मछुआरों से मुलाकात की थी, जिनका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। ओखी तूफान को लेकर केरल सरकार द्वारा लिखे इस पत्र में पीएम मोदी को इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने को कहा है। इस पत्र में कहा गया है कि पिछले दो दिनों से तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भारी तबाही मचाई है।

चक्रवाती तूफान ओखी से तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले के 1000 मछुआरे लापता हैं। ये मछुआरे चार दिन पहले करीब 100 नाव के साथ समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। केरल के 900 मछुआरे महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के तट पर सुरक्षित पहुंच गए हैं। अब यह चक्रवाती तूफान ओखी सौराष्ट्र की तरफ बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगले दो दिनों में यह तूफान दक्षिणी गुजरात को टकराएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+