हिंदू-मुस्लिम IAS अधिकारियों के नंबर से बनाए गए WhatsApp ग्रुप, केरल सरकार कराएगी मामले की जांच

केरल में एक आईएएस अधिकारी के मोबाइल नंबर से हिंदू-मुस्लिम दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए है, जिसके बाद से बवाल मचा हुआ है। वहीं, अब इस बवाल के बीच केरल सरकार ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। इस बात की जानकारी केरल के उद्योग मंत्री पी. राजीव ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल के आईएएस गोपालकृष्णन ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके नंबर से 'मल्लू हिंदू अधिकारी' और 'मल्लू मुस्लिम अधिकारी' नाम के दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए है। इतना ही नहीं, इन ग्रुपों में कई आईएएस अधिकारियों को भी जोड़ा गया, जिसके बाद बवाल मच गया।

Kerala Government

इस बात की जानकारी उन्हें तब हुई, जब उनके एक दोस्त ने बताया। आईएएस गोपालकृष्णन ने ये भी कहा कि उनकी जानकारी के बिना उनके कॉन्टेक्ट वाले कई लोगों को उन ग्रुपों में जोड़ा भी गया। गोपालकृष्णन IAS की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है।

राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश
वहीं, अब इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए केरल सरकार ने कहा कि समुदाय आधारित विभाजन चिंता विषय है। सरकार इस मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों के लिए एक सामान्य आचार संहिता है, जो सार्वजनिक प्रशासन विभाग के तहत आती है। हम वर्तमान में स्थिति की जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+