केरल सरकार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को कलामंडलम डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर के पद से हटा दिया
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को कलामंडलम डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर के पद से गुरुवार को राज्य सरकार ने हटा दिया है।
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को कलामंडलम डीम्ड यूनिवर्सिटी के चांसलर के पद से गुरुवार को राज्य सरकार ने हटा दिया है। राज्य सरकार ने घोषणा की कि वह कला और संस्कृति क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ आरिफ मोहम्मद खान को बदलने के लिए विश्वविद्यालय के नियमों में बदलाव कर रही है।

आरिफ मोहम्मद खान को राज्य विश्वविद्यालयों के चांसलर के रूप में बदलने के लिए एक विशेष अध्यादेश लाया गया था। इसके बाद केरल सरकार ने राज्यपाल को कलामंडलम विवि के कुलाधिपति के पद से हटा दिया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि वह अब राज्य में विश्वविद्यालयों के शीर्ष पर राज्यपाल नहीं चाहता है।
11 वीसी को इस्तीफा देने का निर्देश
बता दें कि कुलपतियों की नियुक्ति सहित विश्वविद्यालयों के कामकाज को लेकर राज्यपाल और केरल सरकार में लगातार टकराव होते रहे हैं। इससे पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य के 11 विश्वविद्यालयों के कुलपति को इस्तीफा देने के लिए निर्देश दिए थे। उन्होंने उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। इसके बाद खींचतान इस कदर बढ़ गई कि केरल कैबिनेट ने राज्यपाल को चांसलर पद से हटाने के लिए अध्यादेश ले आया और उन्हें हटा दिया।
ये है विवि की लिस्ट
केरल के राज्यपाल द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार- केरल विश्वविद्यालय के कुलपति, महात्मा गांधी विश्वविद्यालय, कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, केरल मत्स्य पालन और महासागर अध्ययन विश्वविद्यालय, कन्नूर विश्वविद्यालय, एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, श्री शंकराचार्य विश्वविद्यालय संस्कृत, कालीकट विश्वविद्यालय और थुनाचथ एज़ुथाचन मलयालम विश्वविद्यालय को अपने पदों से इस्तीफा देने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें- राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को चांसलर पद से हटाने के लिए अध्यादेश लाएगी केरल सरकार, जानें पूरा विवाद












Click it and Unblock the Notifications