आरोपी स्वप्ना से फोन पर कई बार हुई थी पूर्व मुख्य सचिव और सीपीएम नेता केटी जलील की बातचीत
नई दिल्ली। केरल में सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार महिला स्वप्ना सुरेश के केरल के पूर्व मुख्य सचिव एम शिवशंकर और एक सीपीएम नेता से फोन पर बातचीत किए जाने की बा सामने आई है। केरल सीएम पिनराई विजयन ने मंगलवार को बताया कि कॉल रिकॉर्ड से पता चला है कि एम शिवशंकर ने सोने की तस्करी के दो आरोपियों के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी। इस नए खुलासे के आधार पर केरल के मुख्य सचिव एक जांच शुरू करेंगे।

इसके अलावा सामने आया है कि सीपीआई (एम) नेता केटी जलील और स्वप्ना के बीच भी फोन पर लगातार बातचीत हो रही थी। केटी ने एक न्यूज चैनल पर स्वप्ना सुरेश से बात करने को स्वीकारा भी है। हालांकि उन्होंने सोने की तस्करी के मामले में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी कर रही है।
Recommended Video
5 जुलाई को तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 30 किलो सोना पकड़ा था। इस मामले में एनआईए ने मुख्य संदिग्ध स्वप्ना सुरेश और कुछ अन्य को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कई बड़े नामों की संलिप्तता की बात कथित तौर पर सामने आ रही है। जिसके चलते राज्य की सियासत भी गरमाई हुई है। विपक्ष सरकार पर कई आरोप लगा रही है और मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रही है तो वहीं मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद पत्र लिखकर उनसे मामले में हस्तक्षेप करने और प्रभावी जांच का अनुरोध कर चुके हैं।
सोमवार को मामले को लेकर सीएम विजयन ने कहा था कि एनआईए एक कुशल एजेंसी है और राज्य सरकार भी जांच में सभी समर्थन दे रही है। हम साफ करते हैं कि जो भी इस मामले में शामिल हैं, राज्य सरकार उनको बचाने का काम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जांच उनके ऑफिस तक आए तो भी कोई दिक्कत नहीं है। एनआईए को अपनी जांच करने दें। इस तस्करी के मामले में जो बड़े नाम शामिल हैं, वो भी सामने आने चाहिएं। जो भी लोग शामिल हैं, उन पर मुकदमा होना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी जांच आती है तो उसे आने दें, सबकी जांच करें और सच्चाई का पता लगाएं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications