Kerala Floods Live: 100 मिट्रिक टन दालें और 52 मिट्रिक इमरजेंसी दवाएं केरल के लिए रवाना
कोच्चि। केरल सदी की सबसे भयंकर त्रासदी से गुजर रहा है जहां बारिश और बाढ़ के कारण राज्य में 350 से अधिक लोग मौत के मुंह में समा गए हैं। वहीं, इस त्रासदी के कारण 8 लाख से ज़्यादा लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। इडुक्की और एर्नाकुलम राज्य के बाक़ी हिस्सों से पूरी तरह कट गए हैं। राज्य में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। केरल की मदद को केंद्र सरकार से लेकर तमाम राज्य आगे आए हैं। देश के बाकी हिस्सों से भी लोग केरल की मदद के लिए आगे आए हैं। सेना, नेवी, एयरफोर्स, NDRF,ITBP सभी राहत और बचाव के काम में पूरी तरह मुस्तैद हैं। इसके पहले, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बताया कि केरल में बाढ़ के कारण अब तक 20 हजार करोड़ के अधिक की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।

केरल में बाढ़ से भारी तबाही, पल-पल की अपडेट
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications