बाढ़ग्रस्त केरल को पंजाब सरकार ने दी 10 करोड़ की मदद

नई दिल्ली। पंजाब सरकार ने बाढ़ से जूझ रहे केरल के लिए 10 करोड़ की राहत राशि का ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया है कि पांच करोड़ रुपए केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में ट्रांसफर कर दिए हैं। जबकि 5 करोड़ रुपए की खाद्य साम्रगी और रोजाना की जरूरतों के जरूरी सामान केरल भेजे जाएंगे।

Punjab CM Captain Amarinder Singh announced 10 crores relief for flood hit Kerala

केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ और कई दूसरे बड़े नाम भी सामने आए हैं और मदद की अपील की है। क्रिकेटरों के अलावा वरुण धवन, अनुष्का शर्मा और अभिषेक बच्चन जैसी बॉलीवुड हस्तियों से लेकर दक्षिणी फिल्म जगत के दिग्गजों ने न केवल हेल्पलाइन नंबर साझा किए, बल्कि लोगों से केरल के लिए जितनी संभव हो सके, मदद करने का भी आग्रह किया है।

Punjab CM Captain Amarinder Singh announced 10 crores relief for flood hit Kerala

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शुक्रवार को बताया है कि बारिश के चलते हुई घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 167 हो चुकी है। लोगों को बचाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। हमने केंद्र से अनुरोध किया है कि वे अधिक हेलीकॉप्टर हमें मुहैया कराएं।

Punjab CM Captain Amarinder Singh announced 10 crores relief for flood hit Kerala

बता दें कि केरल में बाढ़ और बारिश की वजह से भारी नुकसान हुआ है। केरल के 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 167 लोगों की मौतत हो गई है जबकि 1.65 लाख लोग राहत कैंपों में रह रहे हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना, एयरफोर्स, तटरक्षक दल और एनडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के काम में लगी हैं।

भारी बारिश और बाढ़ के कारण कोच्चि एयरपोर्ट पर पानी भर गया है और वहां परिचालन बंद कर दिया गया है, जबकि कोच्चि मेट्रो सेवा भी अगले आदेश तक रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि 50 सालों में ऐसी भीषण त्रासदी का सामना केरल ने नहीं किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+