केरल में बाढ़ का कहर: हालात का जायजा लेने देर रात पहुंचे पीएम मोदी
तिरुवनंतपुरम। दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजंलि देने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए शुक्रवार देर रात केरल पहुंचे। पीएम मोदी का तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर केरल की सीएम पिनराई विजयन और राज्यपाल पी सदाशिवम और केंद्रीय मंत्री केजे अल्फांस ने वेलकम किया। केरल रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'केरल में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां के लिए रवाना हो रहा हूं।'

वहीं, पीएमओ ने अपने बयान में कहा कि केरल के लोगों के दुखदर्द पर पिछले कुछ दिनों से उनका ध्यान है। वह राहत एवं बचाव अभियानों की स्थिति की समीक्षा करेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। केरल पिछले करीब दो सप्ताह से भयंकर बाढ़ की चपेट में है। केरल सरकार के मुताबिक, अब तक 324 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, राहत एवं बचाव कार्य के लिए सेना और एनडीआरएफ को लगाया गया है। करीब 2 लाख 23 हजार लोगों को 1500 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
केरल के सीएम ने ट्वीट कर राहत कोष का बैंक खाता नंबर शेयर कर लोगों से मदद की अपील की है। दिल्ली, पंजाब और आंध्रप्रदेश सरकार ने 10-10 करोड़ मदद का ऐलान किया है। वहीं, केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ और कई दूसरे बड़े नाम भी सामने आए हैं और मदद की अपील की है। क्रिकेटरों के अलावा वरुण धवन, अनुष्का शर्मा और अभिषेक बच्चन जैसी बॉलीवुड हस्तियों से लेकर दक्षिणी फिल्म जगत के दिग्गजों ने न केवल हेल्पलाइन नंबर साझा किए, बल्कि लोगों से केरल के लिए जितनी संभव हो सके, मदद करने का भी आग्रह किया है।
दक्षिणी रेलवे ने 2.8 लीटर पीने का पानी केरल को भेजा है। शुक्रवार शाम चार बजे तमिलनाडु के इरोड से ट्रेन के जरिए ये पानी केरल भेजा गया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से बाढ़ प्रभावित केरल में 1300 लाइफजैकेट, 571 लाइफबॉय, 1000 रेनकोट, 1300 गुंबूट, 1200 तैयार खाना, 1500 खाद्य पैकेट, 25 मोटरसाइकिल बोट, 9 गैर मोटर चालित नौकाएं भेजी गई हैं।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications