केरल चुनाव: प्रियंका गांधी ने ऐसा क्या किया, जिसपर भाजपा सांसद बोले-नहीं पता तो चुप रहना अच्छा है

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को एक बड़ी भूल कर दी। उन्होंने दावा कर दिया कि उनकी पार्टी ने केरल में लगभग आधा टिकट 20 से 40 साल के उम्मीदवारों को दिए हैं। इसपर ट्विटर पर उन्हें लोगों ने जोरदार तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया। बाद में लद्दाख से भाजपा के युवा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल भी सामने आ गए और उन्हें नसीहत दे डाली की अगर पता नहीं है तो चुप रहना ही उनके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। दरअसल, राहुल गांधी की बहन ने केरल में पार्टी की रणनीति पर गर्व किया था, लेकिन यह ट्वीट उनकी सोशल मीडिया पर बड़ी फजीहत का कारण बन गया।

Kerala election:Priyanka Gandhi claims to give ticket to candidates of 20 to 25 years, BJP MP Namgyal said do not know,then keep quiet

Recommended Video

    Kerala Election 2021: Priyanka Gandhi ने विकास, रोजगार और शिक्षा को बनाया मुद्दा | वनइंडिया हिंदी

    20 साल के उम्मीदवारों को टिकट देने का दाव कर फंस गईं प्रियंका
    प्रियंका गांधी के 20 साल के उम्मीदवार के दावे वाले ट्वीट पर यूजर्स ने खूब मजे लिए। दरअसल, उन्होंने केरल चुनाव को लेकर ट्विटर पर लिखा था, 'मुझे कितना गर्व हो रहा है कि केरल में हमारे 50 फीसदी उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से 40 साल के बीच है। हमारे वरिष्ठ नेताओं के ज्ञान और अनुभव के साथ मिलकर ये एक अजेय ताकत बनाते हैं। हमें उम्मीद है कि इन्हें केरल के लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा, जिससे कि यूडीएफ के विजन को धरातल पर उतारा जा सके।' लेकिन, यह ट्वीट करते हुए प्रियंका भूल गईं कि भारत में चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम उम्र 25 साल निर्धारित है, फिर उनकी पार्टी 20 साल से 25 साल के बीच के प्रत्याशी को टिकट कैसे दे सकती है?

    Kerala election:Priyanka Gandhi claims to give ticket to candidates of 20 to 25 years, BJP MP Namgyal said do not know,then keep quiet

    नहीं जानतीं तो चुप रहना अच्छा विकल्प है-भाजपा सांसद
    प्रियंका गांधी वाड्रा के इस ट्वीट पर लोग दिनभर खूब मजे लेते रहे। आखिरकार लद्दाख से भाजपा के युवा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल मैदान में उतरे और बड़ी ही शालीनता के साथ कांग्रेस की महासचिव को जोरदार नसीहत दे डाली। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'डियर प्रियंका गांधी जी, यदि आप सक्रिय राजनीति और चुनाव नियमों की मूल बात नहीं जानती हैं तो चुप रहना ही एक अच्छा विकल्प है!' उन्होंने आगे लिखा,'भारत में चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष है। अब आपके 20 और 25 साल के बीच के उम्मीदवारों का क्या होगा ?'

    Kerala election:Priyanka Gandhi claims to give ticket to candidates of 20 to 25 years, BJP MP Namgyal said do not know,then keep quiet

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+