केरल: UDF गठबंधन की सहयोगी IUML के हिस्से में 27 विधानसभा सीटें, उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

तिरुवनंतपुरम। केरल में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मतदान की तारीखों का ऐलान होने के बाद स्थानीय पार्टियों के गठबंधन में सीटों का बटवारा शुरू हो गया है। गुरुवार को कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ गठबंधन की सहयोगी इंडियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने ऐलान किया कि वह प्रदेश में 27 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इन सीटों के लिए आईयूएमएल ने अपने 25 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी कर दी है। इसके अलावा यूडीएफ गठबंधन ने उपचुनाव और राज्यसभा चुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Kerala Election 2021 27 assembly seats in UDF alliance partner IUML

केरल के मल्लपुरम उपचुनाव के लिए अब्दु समद समदानी को यूडीएफ गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि राज्य सभा चुनाव के लिए इंडियन मुस्लिम लीग के अब्दुल वहाब को मैदान में उतारा गया है। आईयूएमएल के पीके कुन्हालीकुट्टी केरल चुनाव में वेंगारा से चुनाव लड़ेंगे जबकि केरल के उप विरोधी नेता एमके मुनीर कोडुवली से चुनाव लड़ेंगे। नूरबीना राशिद कोझीकोड साउथ में चुनाव लड़ेंगी। दिनेश पेरुमन्ना यूडीएफ के स्वतंत्र उम्मीदवार होंगे। गौरतलब है कि केरल में 6 अप्रैल, 2021 को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी और 2 मई, 2021 को नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: एक-एक विधानसभा की जानकारी, जानिए किस सीट पर किस चरण और तारीख में पड़ेंगे वोट

इसी दिन अन्य चार प्रदेशों यानी पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के भी चुनाव नतीजे आएंगे। केरल में 140 विधानसभा सीटों के लिए सिर्फ एक चरण में मतदान कराया जाएगा। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, केरल में 39 पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं। 2016 में हुए केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो राज्य में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) का बोलबाला था। एलडीएफ को 91 और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को 47 सीटें मिली थीं। केरल में किसी भी दल को सत्ता में आने के लिए 71 सीटों की आवश्यकता होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+