Kerala: रेप के दोषी को 135 साल की सजा, नाबालिग चचेरी बहन को कर दिया था गर्भवती, नहाते समय की थी रिकॉर्डिंग

केरल की एक अदालत ने सोमवार को अपनी नाबालिग चचेरी बहन से दो साल पहले बार-बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के जुर्म में एक व्यक्ति को कुल 135 साल कैद की सजा सुनाई। सरकारी वकील रघु ने बताया कि हरिपद फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश साजी कुमार ने 24 वर्षीय दुष्कर्म के दोषी को कुल 135 साल की सजा सुनाई। यह सजा POCSO के अधिनियम के तहत दी गई।

क्या है मामला
जब पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया गया था तब वह 15 साल की थी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक दोषी पीड़िता के पिता के बड़े भाई का बेटा था और वह बच्ची को स्कूल लेकर जाता था और घर वापस उसकी नानी के पास लेकर आता था। बच्ची दोषी के काफी करीब थी इसलिए उसपर भरोसा करती थी। निकटता का फायदा उठाते हुए युवक ने नहाते समय बच्ची का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। फिर बार-बार दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई।

 Rape-accused-135-years-jail

पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म भी दिया
वकील ने बताया कि पीड़िता ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। फिलहाल बच्ची को बाल कल्याण समिति की देखरेख में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+