केरल: 93 साल के थॉमस और उनकी 88 साल की पत्नी ने जीती कोरोना से जंग, ठीक होकर लौटे घर
नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मरीज दुनियाभर में बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वायरस से मरने वालों की तादाद भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसके बीच केरल से कुछ हद तक राहत देने वाली खबर आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपत्ति ने कोरोना से जंग जीती है। पति की उम्र 93 साल और पत्नी की 88 है। इलाज पूरा होने के बाद दोनों घर लौट गए हैं।

बेटे से हुए थे संक्रमित
केरल के पतनमतिट्टा के रहने वाले 93 साल के थॉमस और उनकी 88 साल की पत्नी मरियम्मा कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद कोट्टयम के मेडिकल कॉलेज में तीन हफ्तों तक दोनों का इलाज चला। अब दोनों संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और अस्पताल से घर भी लौट आए हैं। हालांकि, परिवार के सभी 5 लोगों को दो हफ्ते तक घर में रहना होगा। इन लोगों को बेटे से संक्रमण हुआ था, जो फरवरी के आखिरी सप्ताह में इटली से लौटा था।

60 साल से ज्यादा उम्र के मरीजों में रहता है ज्यादा रिस्क
60 साल से अधिक आयु के मरीजों को कोरोना से संक्रमित होने पर हाई रिस्क के रूप में देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि युवाओं के इस बीमारी से लड़कर बाहर आने का चांस ज्यादा है। जबकि बुजुर्ग इससे नहीं उबर पाते लेकिन इस कपल के ठीक होने के बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा है कि इलाज के दौरान एक बार तो थॉमस की हालत काफी खराब हो गई थी और सांस लेने में काफी अधिक तकलीफ होने लगी थी। इसके बावजूद वो रिकवर कर गए।

केरल में लगातार सामने आ रहे मरीज
कोरोना वायरस महामारी की चपेट में देशभर में अब तक 1251 लोग आ चुके हैं। इनमें 1117 एक्टिव केस हैं, जबकि 32 लोगों की जान जा चुकी है। 102 लोग डिस्चार्ज भी हो गए हैं। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य केरल और महाराष्ट्र हैं। केरल में 234 लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि दो लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में 25 मार्च से 21 दिनों तक लॉकडाउन लगाया गया है। आज लॉकडाउन का सातवां दिन है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications