केरल: कांग्रेस उम्मीदवार ने जारी किया विवादित वीडियो, कर बैठे महिलाओं का अपमान
कन्नूर। केरल के कन्नूर से कांग्रेस प्रत्याशी के. सुधाकरन ने लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के लिए अपने फेसबुक पेज पर एक विवादित वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने माकपा की पीके श्रीमति पर निशाना साधने को कोशिश की है। लेकिन वह इस कोशिश में महिलाओं का अपमान कर बैठे। इस लिंगभेदी वीडियो के जरिये वह पीके श्रीमति के साथ ही सभी महिलाओं का अपमान कर गए। अब केरल महिला आयोग के निर्देश पर अपने फेसबुक पेज पर 'महिला विरोधी' एक वीडियो साझा करने वाले के सुधाकरन के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

वीडियो में एक व्यक्ति अपने दोस्त को बता रहा है कि उसका बेटा संपत्ति में अपना हिस्सा मांग रहा है। इसी दौरान उसकी बेटी दो कप चाय लाती है। इस पर उसका बेटा अपनी बहन को कहता है कि वह एक भी काम ढंग से नहीं कर पाती। इसके बाद वह आदमी अपने दोस्त से कहता है कि उसकी बेटी अपनी बात भी सही तरीके से नहीं रख पाती है। वह कहता है कि 'बेटियों को पढ़ाना बेकार है। उसका दोस्त सहमति जताते हुए कहता है कि बेटे ही बड़ी भूमिकाओं के लिए ठीक रहते हैं।
साथ ही कहता है कि पुरुष ही अपने लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम होते हैं। इस वीडियो में सबसे खतरनाक बात है कि बेटी विरोध करने के बजाय सिर्फ मुस्करा देती है। सुधाकरन ने इस वीडियो के साथ एक डिस्क्लेमर भी लिखा है। जिसमें कहा गया है कि यह किसी मृत या जीवित व्यक्ति या जिन्होंने संसद में भाषण दिए हैं उनकी ओर इशारा नहीं करता है। उनके इस प्रचार वीडियो में महिला नेताओं को नीचा दिखाने की कोशिश की गई है। साथ ही जोर दिया गया है कि केरल को पुरुष प्रत्याशी के ही पक्ष में मतदान करना चाहिए। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने महिलाओं का अपमान किया हो। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन पर हमला करते हुए सुधाकरन ने उन्हें 'महिलाओं से बदतर' कह डाला था।
वीडियो की देश भर में आलोचना हो रही है। वहीं कई महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पर विरोध दर्ज कराया है। समाजिक कार्यकर्ता कविता कृष्णन ने इस वीडियो को लेकर राहुल गांधी और शशि थरूर पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि, कांग्रेस का मानना है कि महिलाओं को सबरीमाला में प्रवेश नहीं करना चाहिए, न ही स्कूल, राजनीति, संसद में? कन्नूर जिले में कांग्रेस और सीपीएम नेताओं के बीच मुकाबला है। 'श्रीमती टीचर' के रूप में जानी जाने वाली सीपीएम प्रत्याशी पी के श्रीमती ने पिछली बार सुधाकरण को करीब 6,500 मतों से शिकस्त देकर यह सीट जीती थी।
-
TN Election में कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र , 3 लाख नौकरियां और ‘रेबीज-फ्री' तमिलनाडु का एजेंडा होगा हिट? -
Baramati by-Election: कांग्रेस ने वापस लिया उम्मीदवार आकाश मोरे का नाम, सुनेत्रा पवार की क्या जीत हुई पक्की? -
Mohsina Kidwai का 94 उम्र में निधन, कांग्रेस की दिग्गज नेता बनीं थीं आजमगढ़ की पहली महिला सांसद -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल












Click it and Unblock the Notifications