जानिए कौन हैं मो. रियास जिनसे केरल के सीएम की बेटी करने जा रही हैं शादी?

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी 15 जून को डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल प्रेसीडेंट पीए मोहम्मद रियास से शादी करने जा रही हैं, इंडियन एक्सप्रेस अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, वीणा बेंगलुरु की एक स्टार्टअप फर्म की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जबकि मोहम्मद रियास केरल के ही कोझीकोड के रहने वाले हैं और सीपीएम की स्टेट कमेटी के मेंबर हैं।

चलिए विस्तार से जानते हैं मोहम्मद रियास के बारे में...

मोहम्मद रियास का जन्म कालीकट में हुआ था

मोहम्मद रियास का जन्म कालीकट में हुआ था

कोझीकोड निवासी मोहम्मद रियास का जन्म कालीकट में हुआ था, उनके पीएम अब्दुल खादर एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि उनके चाचा पीके मोइदेंकुट्टी 1941 में केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष थे,मोहम्मद रियास अक्सर टीवी डिबेट में नजर आते हैं।

44 साल के रियास पेशे से वकील हैं

44 साल के रियास पेशे से वकील हैं

मोहम्मद रियास की स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ बॉयज हाई स्कूल से हुई है, उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, कोझीकोड से कानून की डिग्री हासिल की, 44 साल के रियास पेशे से वकील हैं, उन्होंने 2009 में कोझीकोड लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था लेकिन वो कांग्रेस के एमके राघवन से हार गए थे, वो पहले DYFI के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव थे लेकिन फरवरी 2017 में उन्हें डीवाईएफआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

वीणा और रियास दोनों ही हैं तलाक-शुदा

वीणा और रियास दोनों ही हैं तलाक-शुदा

आपको बता दें कि वीणा और रियास दोनों की ही ये दूसरी शादी है, दोनों ही पहले से तलाकशुदा हैं, पहली शादी से वीणा को एक बेटा है, जबकि रियास को दो बेटे हैं,दोनों ही लोगों के तलाक को पांच साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है।

कौन हैं वीणा टी?

कौन हैं वीणा टी?

37 साल की वीणा बेंगलुरु में एक्सालॉजिक नाम की एक सॉफ्टवेयर कंपनी चलाती हैं, इससे पहले वह ओरेकल में आठ साल तक काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह आरपी टेकसॉफ्ट में दो साल सीईओ के पद पर भी काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+