केरल सीएम के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी केएम अब्राहम मशहूर लंदन मैराथन में सफल हुए
केरल के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी केएम अब्राहम ने मशहूर लंदन मैराथन में कामयाबी दर्ज की है। उन्होंने मुश्किल मौसम में भी मैराथन की पूरी दूरी तय की है और लक्ष्य से ज्यादा रकम जुटाया है।

केरल के मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी डॉक्टर केएम अब्राहम ने मशहूर लंदन मैराथन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। वह केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट फंड बोर्ड (KIIFB) के सीईओ भी हैं। डॉक्टर अब्राहम ने यूके के ब्रेन रिसर्च द्वारा प्रायोजित इस मैराथन में हिस्सा लिया। लंदन मैराथन 42.2 किलोमीटर लंबा पूर्ण मैराथन है।
5 घंटे और 36 मिनट में पूरी की दूरी
उन्होंने यह दूरी बारिश और सर्दी के हालातों के बावजूद 5 घंटे और 36 मिनट में पूरी की। इस दौरान औसत तापमान 10 डिग्री के आसपास बना रहा। उन्होंने इस मैराथन में KIIFB के लोगो वाली जर्सी पहनकर दौड़ लगाई। उन्होंने कहा, 'यह मैराथन मेरे और केआईएफबीआई की टीम के लिए यह याद दिलाने वाला था कि केरल में बुनियादी ढांचे के विकास में केआईएफबीआई का मिशन कोई शॉर्ट-टर्म गोल नहीं है, बल्कि निरंतरता और दृढ़ता के साथ एक लॉन्ग-टर्म गोल है।'
लंदन मैराथन में क्यों दौड़े अब्राहम?
उन्होंने बताया है कि उन्होंने यूके के ब्रेन रिसर्च द्वारा प्रायोजित मैराथन में क्यों दौड़ लगाई। उनके मुताबिक, 'मानसिक बीमारी ने हमारे परिवारों, हमारे सोशल सर्किल और मुझे निजी तौर पर प्रभावित किया है। हम में से कई के परिवारों में माता-पिता और ग्रैंड पेरेंट्स उम्र बढ़ने के साथ मनोभ्रम और अल्जाइमर जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। '
'अपने करीबियों की पीड़ा देखना दुखदायी'
उन्होंने कहा कि अपने करीबियों को इस बदले हुए व्यक्तित्व में देखने से बहुत ही पीड़ा होती है। इसके अलावा हंटिंगटन, पार्किंसंस, मोटर न्यूरॉन, ब्रेन ट्यूमर, रीढ़ की हड्डी की चोटें और गतिविभ्रम भी मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। हालांकि, पिछले दशकों में इन बीमारियों का पता लगाने में काफी सफलता मिली है। लेकिन, इसके कारण, इसकी देखभाल और इलाज में अभी और भी रिसर्च होना जरूरी है।
उनके मुताबिक शुरू में 2,000 पाउंड या 2 लाख रुपए जुटाने का लक्ष्य था, लेकिन एक महीने के भीतर 2,475 पाउंड या 2.53 लाख रुपए जुटाने में सफल रहा। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए ब्रेन रिसर्च को लेकर यह रकम एक मामूली योगदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications