केरल सीएम के बयान पर बोले रामदेव, आतंकियों का समूह नहीं है आरएसएस

नई दिल्ली। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाओं में हथियार चलाए जाने की ट्रेनिंग दिये जाने की बात कहे जाने को रामदेव ने गलत कहा है। रामदेव ने कहा कि मैंने आरएसएस नेताओं को काफी करीब से देखा है। आरएसएस कोई नक्सल या आतंकियों को समूह नहीं है, ये लोग तो राष्ट्रवादी लोग हैं और आरएसएस के लोग कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो देश के खिलाफ होगा। पिनाराई विजयन ने बुधवार को कहा था कि आरएसएस और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं, ऐसे मामले सामने आए हैं।

पिनाराई विजयन ने बुधवार को कहा था कि आरएसएस और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं, ऐसे मामले सामने आए हैं।

केरल सीएम पिनाराई विजयन ने कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे संगठन अवैध कवायद और हथियार प्रशिक्षण ले रहे हैं और सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विजयन ने कहा कि अगर जरूरत हुई तो सरकार एक कानून बनाकर सार्वजनिक और पूजा स्थलों पर किये जाने वाले कसरत और हथियारों के प्रशिक्षण पर प्रतिबंध लगाएगी। विजयन ने कहा कि सरकार को ये जानकारी मिली कि लाठियों का इस्तेमाल करते हुये संघ के कार्यकर्ता कुछ पूजा स्थलों, विद्यालयों के मैदानों और लोगों की खाली जमीनों पर कसरत करते हैं। विजयन ने कहा था कि हथियारों के अवैध प्रशिक्षण और अभ्यास में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+