Kerala Boat Tragedy: 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया, केरल में आधिकारिक शोक
Kerala Boat Tragedy: Mamalapuram नाव हादसे में 21 लोगों की मौत हुई। थनूर के थूवल थेरम पर्यटन स्थल पर दुर्घटना पर PM मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। बचाव अभियान और नाव को किनारे पर लाने के प्रयास जारी हैं।

Kerala Boat Tragedy: केरल के मलप्पुरम जिले में रविवार को पर्यटकों को ले जा रही एक हाउस बोट के पलट जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। हादसा थनूर के थूवल थेरम पर्यटन स्थल पर शाम करीब सात बजे हुआ।
सूत्रों के मुताबिक, अब तक छह लोगों को बचा लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
हादसे के बाद प्रधानमंत्री समेत केरल से निर्वाचित सांसदों ने शोक जताया है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना के साथ शोक संदेश में सांसदों-नेताओं ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उनके लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
पीएमओ ने एक ट्वीट में कहा, 'केरल के मलप्पुरम में नौका दुर्घटना में लोगों की मौत से दुख हुआ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।' अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या अलग है।
सोमवार को शोक! सभी सरकारी कार्यक्रम कैंसिल
पुलिस ने बताया कि हादसा तनूर में थूवलथीरम बीच के मुहाने के पास रविवार शाम करीब सात बजे हुआ। बयान के अनुसार, सोमवार को आधिकारिक शोक का दिन घोषित किया गया है और पीड़ितों के सम्मान में सभी सरकारी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
मंत्री ने क्या बयान दिया
खेल मंत्री वी अब्दुर्रहीमन ने कहा कि विभिन्न अस्पतालों से मिली जानकारी के आधार पर 20 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। लोगों को पानी से बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर हालत में चार लोगों को कोट्टाकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
15 शवों की पहचान हुई
मंत्री ने कहा कि 20 शवों में से 15 की पहचान कर ली गई है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ''नाव को तट पर खींचा जा रहा है। हाउस बोट में और लोग फंसे हो सकते हैं, ऐसी आशंका है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
इससे पहले केरल के मल्लपुरम में हादसे पर न्यूज18 की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन सोमवार सुबह दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों ने केरल के पर्यटन मंत्री मोहम्मद रियास कोझिकोड से थनूर जाने की बात कही है।
सीएम विजयन ने ट्विटर पर कहा, मलप्पुरम में तनूर नाव दुर्घटना में लोगों की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ। जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे बचाव कार्यों का प्रभावी तरीके से समन्वय करें। इसकी निगरानी कैबिनेट मंत्री कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना।
Recommended Video
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अग्निशमन विभाग, पुलिस अधिकारी, स्थानीय लोगों और कई नाविकों के साथ बचाव कार्य में सहायता प्रदान कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कम से कम दस लोगों को पास के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया ह












Click it and Unblock the Notifications