Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kerala Boat Tragedy: केरल में बोट एक्सीडेंट का रहा है इतिहास, 1924 से 2023 तक हो चुके हैं कई भयानक नौका हादसे

Kerala Boat Tragedy: पिछले दो दशकों में 1924 से लेकर अब तक केरल में कई दुखद नाव हादसे हुए हैं, जिसमें कई लोगों की मौत हुई है। ज्यादातर नाव हादसे की वजह ओवरलोडिंग रही है।

Kerala Boat Tragedy

Kerala Boat Tragedy: केरल में मलप्पुरम जिले के तानुर इलाके में हाउसबोट (नाव) डूबने से बड़ा हादसा हुआ। नाव में सवार बच्चों समेत 22 लोगों की मौत हो गई। ये त्रासदी 7 मई 2023 को शाम सात बजे तब हुई जब मलप्पुरम 40 से अधिक यात्रियों के साथ एक पर्यटक नाव पलटकर डूब गई। केरल में नाव हादसा का इतिहास रहा है।

पहले भी केरल में दिल दहला देने वाले बोट एक्सीडेंट हो चुके हैं। केरल में पिछले दो दशकों में कई दुखद नाव दुर्घटनाएं हुई हैं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई है। 1924 से लेकर अब तक केरल में कई बड़े नाव हादसे हो चुके हैं। आइए इन बोट एक्सीडेंट पर एक नजर डालें...।

2009 Thekkady boat disaster: थेक्कडी नाव हादसा

थेक्कडी नाव हादसा 30 सितंबर 2009 को हुई थी। इस दिन एक डबल डेकर ट्रैवल बोट 'जलकन्याका' मुल्लापेरियार डैम में लगभग 100 मीटर गहरे पानी में डूब गई थी। इस हादसे में 45 पर्यटकों की मौत हो गई थी। नाव पर 80 से अधिक यात्री सवार थे। उनमें से ज्यादातर दिल्ली और कोलकाता से थे।

2009 Thekkady boat disaster

नाव के सहायक, विक्टर सैमुअल, और चालक दल के एक अन्य सदस्य को 5 अक्टूबर 2009 को गिरफ्तार कर लिया गया था। केरल में रिपोर्ट की गई यह सबसे घातक नाव हादसा है। जांच के बाद पता चला कि हादसे की वजह ओवरलोड थी। बोट की अधिकतम क्षमता 75 थी नाव पर 87 लोग थे और यात्रियों में से किसी को भी सेफ्टी मेजर नहीं दिए गए थे।

2002 Kumarakom boat disaster: कुमारकोम नाव हादसा

केरल के कुमारकोम में 27 जुलाई 2002 को एक दुखद नाव हादसा हुआ था। केरल जल परिवहन विभाग की एक भारी भरकम A53 नाव, जो अलप्पुझा में मुहम्मा से निकली थी, वेम्बनाड झील में पलट गई थी। दुर्घटना कुमारकोम घाट पर पहुंचने से लगभग एक किलोमीटर पहले हुई थी। कुमारकोम नाव हादसा में 29 लोगों की मौत हो गई थी।

2002 Kumarakom boat disaster

मृतकों में 15 महिलाएं और एक नौ महीने का बच्चा शामिल था। इस हादसे में जान गंवाने वालों में कुछ नौजवान भी थे, जो पीएससी परीक्षा में शामिल होने के लिए कोट्टायम जा रहे थे। नाव में मजदूर और मछुआरे भी थे जो नियमित यात्री थे।

2007 Thattekad boat disaster: थट्टेकड़ नाव हादसा 2007

20 फरवरी 2007 को हुई थट्टेकड़ नाव हादसा केरल के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है। थट्टेकड़ नाव हादसे में 15 बच्चों और तीन शिक्षकों की मौत हो गई थी। ये सारे बच्चे और शिक्षक उत्तर प्रदेश के स्कूल जो सेंट एंटनी के थे, जो पिकनिक पर गए हुए थे। हादसा तब हुआ जब नाव में पानी रिसने लगा और नाव पलट गई।

2007 Thattekad boat disaster

पुलिस रिपोर्टों के मुताबिक नाव को मरम्मत की आवश्यकता थी और उसपर ओवरलोड भी था। बाद में पता चला कि जिस नाव की अधिकतम क्षमता छह थी और उसमें 61 यात्री सवार थे। नाव के मालिक, को हिरासत में ले लिया गया था।

1980 kannamaly boat accident: कान्नामाली नाव हादसा

19 मार्च 1980 को कोच्चि के कन्नमाली में एक स्थानीय चर्च के तीर्थयात्रियों को ले जा रही नौका के डूब जाने से 30 लोगों की मौत हो गई थी।

Kerala Boat Tragedy

1983 Ernakulam boat tragedy: एर्नाकुलम नाव हादसा

25 सितंबर, 1983 को केरल के एर्नाकुलम जिले के वल्लारपदम क्षेत्र में एक चर्च में पार्टी के बाद लौटते समय नाव दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हो गई थी।

1924 pallana boat tragedy: पल्लाना नाव हादसा

पल्लाना नाव हादसा 16 जनवरी 1924 को हुई थी। इसमें 24 यात्रियों की मौत हो गई थी। इसमें केरल के श्रद्धेय कवि महाकवि कुमारन आशान भी शामिल थे। 16 जनवरी 1924 को कोल्लम से कोट्टायम जाने वाली एक नाव पल्लाना में डूब गई थी।

Kerala Boat Tragedy

ये वो हादसे हैं...जिसमें मरने वालों की संख्या दर्जनों से ज्यादा हैं। केरल में इसके अलावा भी कई ऐसे नाव हादसे हुए हैं, जिसमें मरने वालों की संख्या कम रही हैं।

  • 30 अगस्त 2004 को कोल्लम तट पर एक नाव डूब जाने से 7 मजदूरों की मौत हो गई थी।
  • 2 जनवरी 2005 को वेम्बनाड झील में नाव डूबने से 4 लोगों की जान चली गई थी।
  • 12 दिसंबर 2011 को केरल के अलप्पुझा जिले के कुथियाथोडु में एक नाव पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 26 जनवरी 2013 को अलप्पुझा के पुन्नक्कड़ इलाके में एक यात्री नाव के पलट जाने से 4 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 11 जून 2013 को अलाप्पुझा के पुन्नक्कड़ इलाके में एक नाव के पलट जाने से 2 लोगों की जान चली गई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+