Kerala Boat Mishap: चश्मदीद ने बताया कैसे डूब गई नाव, कहां हुई चूक
Kerala Boat Mishap: केरल नाव हादसे के बाद चश्मदीद ने बताया कि नाव में लाइफ जैकेट थी लेकिन लोगों ने इसे पहन नहीं रखा था। मदद के लिए पहली नाव 25 मिनट के बाद आई

Kerala Boat Mishap: केरल के मलप्पुरम जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है, यहां तनूर में नाव डूब जाने से 21 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उसमे से अधिकतर लोग मलप्पुरम जिले के परप्पनागड़ी और पेरिंथलमन्ना के हैं।
मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जाहिर किया है। हादसे के बाद अभी भी राहत और बचाव का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि अभी मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
हादसे के एक चश्मदीद इब्राहीम ने बताया कि रविवार की शाम 6 बजे नाव नदी पार करने के लिए निकली थी। इसके 15 मिनट बाद, नाव में पानी आने लगा और नाव डूब गई। हमे बचाने के लिए उस वक्त कोई दूसरी नाव तुरंत नहीं आई।
इब्राहीम ने बताया कि अगर दिन का समय होता तो कई लोगों को बचाया जा सकता था। नाव डूबने के 25 मिनट के बाद पहली नाव हमे बचाने के लिए पहुंची।
इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि नाव में तय लोगों से अधिक लोग सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार नाव की सेवा शाम 5 बजे बंद हो जानी चाहिए थी। चश्मदीद के अनुसार जब नाव नदी में जा रही थी, उस वक्त नाव में लाइफ जैकेट थी, लेकिन हर किसी ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने बयान में कहा कि यह दर्दनाक हादसा है, यह दुखद और चौंकाने वाली घटना है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करती हूं। मैं जो लोग बचे हैं उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करती हूं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications