Alappuzha Boat हादसे में 25 महिलाओं के डूबने की आशंका, केरल में रेस के दौरान डूबी नाव
Kerala Boat Capsizes: Alappuzha में 25 महिलाओं के डूबने की आशंका है। केरल में बोट रेस के दौरान हादसा हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। हादसे के बारे में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाव पर 25 महिलाएं सवार थीं।
राहत और बचाव कार्य जारी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बाद केरल के स्थानीय रेस्क्यू वर्कर बचाव अभियान चला रहे हैं। हादसे के बाद फिलहाल अल्लापुझा नौका दौड़ रोक दी गई हैं।

मई में हुए हादसे में मरे थे 22 लोग
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी केरल में नाव हादसा हुआ था। उस हादसे में 22 लोगों की मौत हुई थी। मई के पहले हफ्ते में मलप्पुरम में पर्यटकों से भरी नाव एक नाव डूब गई थी। रात में हुए हादसे के बाद भारतीय नौसेना के चेतक हेलीकॉप्टर की भी मदद लेनी पड़ी थी।
पांच बच्चों समेत महिलाओं की मौत भी हुई
मलप्पुरम हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उसमें से अधिकतर लोग मलप्पुरम जिले के परप्पनागड़ी और पेरिंथलमन्ना के हैं और मृतकों में पांच बच्चे भी शामिल हैं। नाव हादसे के बाद सोमवार को आधिकारिक शोक रहा था।












Click it and Unblock the Notifications