केरल: ब्‍लास्‍ट वाली जगह से मिली पेन ड्राइव, पीएम मोदी सहित कई मंत्रियों की तस्‍वीरें

पुलिस अधिकारियों ने अब इस बात की आशंका जाहिर की है कि धमाके को अंजाम देने वाले संगठन ने देश में इस तरह के और हमलों की योजना बनायी थी।

मलाप्पुरम। केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम से लगभग 360 किलोमीटर दूर मलाप्पुरम में कलेक्टर ऑफिस में हुए विस्‍फोट की जांच शुरु हो गई है। पुलिस को घटनास्‍थल से एक पेन ड्राइव बरामद हुआ है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कुछ मंत्रियों की तस्‍वीरें हैं। इसके अलावा इस पेन ड्राइव में मंत्रालय से जुड़ी कुछ सूचनाएं भी मिली हैं।

Pen drive reveals more strike plans, photos of PM, other politicians

पुलिस अधिकारियों ने अब इस बात की आशंका जाहिर की है कि धमाके को अंजाम देने वाले संगठन ने देश में इस तरह के और हमलों की योजना बनायी थी। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि एनआइए की टीम ने भी विस्फोट स्थल का दौरा किया और पुलिस के साथ चर्चा की।

त्रिशूर रेंज के आइजीपी एमआर अजित कुमार ने कहा कि घटना स्थल से कई पर्चे और मारे गए अल कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन का फोटो भी मिला। एक पर्चे में उत्तर प्रदेश के दादरी कांड का बदला लेने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि मलप्पुरम विस्फोट में उसी ग्रुप का हाथ है जिसने चित्तूर, मैसूर और कोल्लम के कोर्ट परिसरों में विस्फोट किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+