मंदिर में भागवत पुराण करा रहे बीजेपी नेता समेत चार गिरफ्तार, लॉकडाउन का किया उल्लंघन
त्रिसूर। कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लॉकडाउन लागू है। सरकार ने सभी तरह की सभाओं पर प्रतिबंध रखा दिया है। इसी बीच केरल में सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ रोकने के लिए लागू नियम का उल्लंघन करने के मामले में भाजपा के एक नेता और मंदिर के एक प्रमुख समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंदिर के प्रमुख पर आरोप है कि, उसने मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भीड़ एकत्र की थी।

पुलिस ने बताया, मंदिर में भागवत कथा हो रही थी। पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और बाकी अन्य फरार हो गए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉकडाउन की घोषणा के बाद भी यह मंदिर बंद नहीं किया था और लोग रोजाना पूजा-पाठ के लिए मंदिर आ रहे थे।
बता दें कि, केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस के संक्रमण का मात्र एक मामला सामने आया और इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है. केरल में संक्रमण का शिकार हुए 16 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। विजयन ने यह भी कहा कि राज्य में संक्रमण पुनः फैलने के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications