Kerala Janraksha Yatra: बीजेपी की जन रक्षा यात्रा का आगाज, अमित शाह हैं शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज से केरल में पद यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा को 'जन सुरक्षा पदयात्रा' का नाम दिया गया है जो अगले 15 दिन तक चलेगी।

तिरवनंतपुरम। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज से केरल में पद यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा को 'जन सुरक्षा पदयात्रा' का नाम दिया गया है जो अगले 15 दिन तक चलेगी।

जब भी गठबंधन की सरकार आई तब केरल में मारे गए कार्यकर्ता- अमित शाह

पढ़ें लाइव अपडेट्स - Kerala Janraksha Yatra

  • केरल में बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में कन्नूर स्थित पयन्नूर में बीजेपी की जन रक्षा यात्रा शुरू, यात्रा में अमित शाह भी हैं शामिल
  • कम्युनिस्ट पार्टी को समझना चाहिए कि वह पूरे विश्व से क्यों मिटा दिया गया है- अमित शाह
  • हिंसा का रास्ता हमारा रास्ता नहीं है, जनता को जोड़ना हमारा रास्ता है- अमित शाह
  • कल से लेकर 16 अक्टूबर तक दिल्ली में भी भाजपा के कार्यकर्ता एक पद यात्रा लेकर CPI(M) कार्यालय के सामने धरना करेंगे- अमित शाह
  • बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या पर देश में फैले हुए ह्यूमन राइट्स चैम्पियन क्यों चुप हैं?- अमित शाह
  • अब तक केरल में 120 से ज्यादा बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। मुख्यमंत्री विजयन इसके लिए सीधे जिम्मेदार हैं- अमित शाह
  • जब-जब केरल में कम्युनिस्ट गठबंधन की सरकार आती है, तब-तब यहां भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर हमले होते हैं- अमित शाह
  • बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 13 से अधिक कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में हम सत्याग्रह के रूप में ये जन रक्षा यात्रा लेकर चलें है।- अमित शाह

इससे पहले सोमवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि माकपा हत्या की राजनीति कर रही है। उनका दावा है कि वाम पार्टी हताशा का शिकार है और उसने पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकार प्रायोजित हिंसा शुरू कर दी है।

बता दें कि इस 15 दिन की पदयात्रा के कार्यक्रम में हर दिन अलग अलग नेता शामिल होंगे। जिसमें स्मृति ईरानी,गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, अनंत कुमार और राजवर्धन सिंह राठौर, वीके सिंह का नाम प्रमुख है। जावड़ेकर का दावा है कि अभी तक 120 लोगों की हत्या की जा चुकी है, उसमें से 84 हत्याएं राज्य के सीएम मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के गृह नगर पयान्नूर में हुई है। भाजपा की यह जनसुरक्षा यात्रा 16 अक्टूबर तक चलेगी।

जावड़ेकर ने कहा कि केरल में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ रहा है इसी वजह से राज्य सरकार बौखला गई है। हमलोग डरेंगे नहीं। हमें जन समर्थन मिल रहा है।हम वामपंथी हिंसा के खिलाफ लोकतांत्रिक ढंग से विरोध करेंगे।

वहीं राज्य के सीएम विजयन ने कहा कि संघ परिवार को यह नहीं चाहिए कि फर्जी सूचनाओं और झूठे प्रचार के जरिए वो राज्य के बरगला ले जाएंगे। आरएसएस और केंद्रीय मंत्रिमंडल, राज्य को बदनाम ना करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+