Kerala: स्पीकर ने खारिज किया प्रस्ताव तो UDF के विधायक दफ्तर के सामने धरने पर बैठे

केरल विधानसभा में यूडीएफ के विधायकों का प्रस्ताव खारिज होने के बाद विधायक दफ्तर के बाहर ही प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद कई विधायकों और मार्शल के बीच झड़प हुई।

kerala

केरल विधानसभा में यूडीएफ की ओर से अस्थगन प्रस्ताव को स्पीकर एएन शमशेर ने खारिज कर दिया, जिसके बाद सदन के बाह हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। यूडीएफ के विधायकों का आरोप था कि स्पीकर उनके साथ सदन में पक्षपात कर रहे हैं। स्पीकर के फैसले के बाद विधानसभा सदन के हॉल के बाहर हिंसक झड़प देखने को मिली। यूडीएफ के विधायक स्पीकर ऑफिस के सामने इकट्ठा हो गए और यहां पर प्रदर्शन करने लगे। इन विधायकों को वॉच एंड वॉर्ड स्टाफ ने हटाया। लेकिन ये विधायक ऑफिस के सामने ही धरने पर बैठ गए, विधायक स्पीकर को ऑफिस में जाने से रोकना चाहते थे। धरने पर बैठे विधायक हंगामा करने लगे और स्पीकर के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

जिस वक्त यूडीएफ के विधायक प्रदर्शन कर रहे थे, इसी दौरान एलडीएफ के सदस्य भी यहां पहुंच गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प होने लगी। काफी जद्दोजहद के बाद स्पीकर अपने ऑफिस के भीतर जा सके। जिस वक्त विधायकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो रही थी उस वक्त चालकुडी के विधायक टीजे सनीश कुमार जोसेफ की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें इळाज के लिए मेडिकल रूम में भेजा गया

यूडीएफ ने आरोप लगाया कि मार्शल के अलावा सत्ताधारी दल के विधायकों और मंत्रियों ने उनके साथ मारपीट की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक थिरुवंचूर राधाकृष्णन को धक्का दिया गया, विधायक केके रेमा का हाथ मरोड़ा गया, उन्हें फर्श पर घसीटा गया। विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि हमारे चार विधायक घायल हुए हैं। हमारे विधायक रेमा, एकेएम अशरफ, टीवी इब्राहिम, सनीश कुमार घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+