Kerala Assembly Election 2026: केरल में कब होगी वोटिंग और काउंटिंग? चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान
Kerala Assembly Election 2026: चुनाव आयोग ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। राज्य में एक ही फेज में चुनाव होगा और मतदान 9 अप्रैल को किया जाएगा। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। इस बार भी मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 71 सीटों की जरूरत होगी।
इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF), विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के बीच माना जा रहा है। सभी दल चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तेज कर चुके हैं और राज्य में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

केरल में एक फेज में चुनाव, 4 मई को मतगणना
केरल विधानसभा की सभी सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को वोटों की गिनती होगी। तारीखों के ऐलान के बाद एनडीए, एलडीएफ और यूडीएफ गठबंधन के नेताओं ने आयोग का स्वागत किया है। राज्य सरकार ने चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार होने की बात कही है।
Kerala Assembly Election: पिछले चुनाव में ऐसा था हाल
पिछले विधानसभा चुनाव 2021 में पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले LDF ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में LDF को कुल 99 सीटें मिली थीं, जिनमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को 62 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 17 सीटें हासिल हुई थीं। वहीं UDF को 41 सीटें मिली थीं, जबकि NDA खाता भी नहीं खोल पाया था।
Kerala Assembly Election 2026: 23 मई को खत्म होगा कार्यकाल
वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 23 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में नई सरकार के गठन के लिए उससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। चुनाव आयोग के ऐलान के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी और राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार भी तेज हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications