Kerala Election 2021: लव जिहाद को शशि थरूर ने बताया बकवास, कहा- ध्रुवीकरण की कोशिश

तिरुवनंतपुरम। केरल चुनाव में बीजेपी के लव जिहाद को मुद्दा बनाने को लेकर पलटवार किया है। शशि थरूर ने कहा कि लव जिहाद को बेतुका कहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की जहरीली बयानबाजी करके ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है।

Shashi Tharoor

केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा "लव जिहाद की बात करना एकदम बकवास है। क्या कोई बता सकता है कि इस तथाकथित लव जिहाद को लेकर कितने केस दर्ज किए किए हैं? ये पूरी तरह से सांप्रदायिक, जहरीली बयानबाजी है जिसका इरादा हमारे लोगों और विचारों का ध्रुवीकरण करना है। इस तरह का लव जिहाद हमारे (केरल) लिए एकदम बाहरी चीज है।"

केरल चुनाव में लव जिहाद
केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को वोटिंग होनी है। यहां पर सत्ताधारी वाम पार्टियों के लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच मुकाबला है। केरल में बीजेपी भी अपनी मजबूत उपस्थिति के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस बार पार्टी चुनाव के बाद अपनी मजबूत स्थिति चाह रही है। बीजेपी ने अपने चुनावी वादे में सरकार बनने पर लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की बात कही है। 45 प्रतिशत मुसलमान और ईसाई आबादी वाले केरल में लव जिहाद का मुद्दा काफी उठता रहा है। लेकिन केरल में बीजेपी लव जिहाद के मुद्दे को उठाकर हिंदू वोटर के साथ ही ईसाई वोटरों को भी लुभाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+