केरल में सेना के जवान पर जानलेवा हमला, टेप से हाथ-पैर बांध पीटा, पीठ पर पेंट से लिखा PFI

Kerala News: केरल के कोल्लम में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक भारतीय सेना के जवान पर अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया। ग्रुप में आए लोगों ने जवान को दबोच लिया और जंगल में घसीट ले गए। उसके बाद जवान के हाथ-पैर टेप से बांध दिए। जमकर उसको लात-घूंसों से पीटा।

इतना ही नहीं, अज्ञात हमलावरों ने जवान के कपडे उतारकर उसकी पीठ पर पेंट से 'पीएफआई' लिख दिया। पीडित जवान ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पीडित जवान की शिकायत पर पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। जंगल में घसीटकर पीटा...

Kerala News

सेना के जवान शाइन कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि रविवार रात कडक्कल में उनके घर के बगल में रबर के जंगल में छह लोगों के एक समूह ने उन पर हमला किया। उन्होंने उसके हाथ टेप से बांध दिए और उसकी पीठ पर हरे रंग से पीएफआई लिख दिया। कडक्कल पुलिस ने शाइन कुमार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।

क्या है PFI का मतलब?
आपको बता दें कि पीएफआई का मतलब प्रतिबंधित इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया है, जो राष्ट्रीय जांच एजेंसी और प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+