Kerala: '....तो हम बीजेपी को वोट देंगे' केरल में चर्च के बिशप के बयान पर राजनीतिक तूफान

केरल में एक आर्क बिशप के बीजेपी के समर्थन में दिए गए बयान से राजनीतिक भूचाल आ गया है। बिशप ने कहा है कि चर्च के लिए भाजपा अछूत नहीं है। वह किसानों की समस्या हल करे तो वह उसे वोट देंगे।

kerala-arch-bishop-s-statement-sparks-political-storm-then-we-will-vote-for-bjp

उत्तर केरल के थालास्सेरी स्थित रोमन कैथोलिक चर्च के आर्क बिशप मार जोसेफ पैम्पलैनी के एक बयान से प्रदेश की राजनीति में तूफान खड़ा हो गया है। उन्होंने केरल में सत्ताधारी कम्युनिस्ट गठबंधन और यहां तक कि कांग्रेस की भी आलोचना की है। विवाद इस वजह से हो रहा है कि उन्होंने कहा है चर्च में आस्था रखने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश में पहला सांसद चुनने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा है कि चर्च के लिए भारतीय जनता पार्टी किसी तरह से अछूत नहीं है। भाजपा के समर्थन में दिए गए उनके इस बयान ने कांग्रेस और सीपीएम को बुरी तरह तिलमिला दिया है। कांग्रेस की ओर से तो राष्ट्रीय स्तर से इसकी आलोचना की गई है।

किसानों की समस्या हल होने पर बीजेपी को वोट देंगे- आर्क बिशप
एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर केरल में रविवार को कैथोलिक किसानों की एक सभा को संबोधित करते हुए आर्क बिशप मार जोसेफ पैम्पलैनी ने कहा है कि देश में सत्ताधारी दल को चर्च से दूर रखने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, 'चर्च का बीजेपी के प्रति घृणा या अछूत वाला कोई रवैया नहीं है। आखिरकार यह देश की सत्ताधारी पार्टी है। यदि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाता है तो हम बीजेपी को वोट देंगे।' वहां प्राकृतिक रबड़ की कीमत अभी 130 रुपए से लेकर 150 रुपए के बीच है और वे चाहते हैं कि केंद्र सरकार इसे बढ़ाकर 300 रुपए किलो कर दे।

'तो चर्च बीजेपी को प्रदेश से सांसद चुनने में मदद करेगा'
बिशप ने कहा है, 'अगर केंद्र सरकार रबड़ की कीमत बढ़ा देती है, तो स्वाभाविक तौर पर चर्च बीजेपी को प्रदेश से एक संसद सदस्य चुनने में मदद करेगा।' उन्होंने दावा किया कि चर्च आमतौर पर किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करता, लेकिन वह केंद्र या राज्य सरकार में किसी का भी समर्थन करेगा, जो किसानों के साथ खड़ी होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी सफाई दी कि इसे बीजेपी और चर्च के बीच किसी गठबंधन नहीं समझा जाना चाहिए। वो बोले की रबड़ के किसान राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में रहते हैं, जहां उन्हें जंगली जानवरों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में इसकी कम कीमत ने उनके जीवन को दयनीय बना दिया है।

उत्तर भारत में चर्च और पादरियों पर हुए हमले को भूल गए ?- कांग्रेस
चर्च की ओर से बिशप ने जो बयान दिया है, उसे कांग्रेस बिल्कुल नहीं पचा पा रही है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उनकी आलोचना करते हुए कहा, 'लगता है कि बिशप उत्तर भारतीय राज्यों में चर्च और पादरियों पर हुए हमले को भूल गए थे। हमें इसकी जानकारी नहीं है कि उन्होंने किस संदर्भ में ऐसा बयान दिया है।' वहीं राज्य में लोकल सेल्फ-गवर्नमेंट के मंत्री एमबी राजेश ने कहा, 'लोमड़ी के साथ मुर्गी कोई नहीं रखेगा। चर्च हिंदू राष्ट्र के समर्थकों का समर्थन कैसे कर सकता है ?'

हम बिशप के बयान का स्वागत करते हैं- बीजेपी
लेकिन, बीजेपी ने बिशप के बयान की सराहना की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रण ने कहा, 'हम उनके बयान का स्वागत करते हैं। पार्टी को उत्तर-पूर्व के क्रिश्चियन-बहुल राज्यों में बड़ी जीत मिली है और हमें उम्मीद है कि ऐसा केरल में भी दिखाई पड़ेगा।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी रबड़ के किसानों की समस्या को केंद्र सरकार तक पहुंचाएगी। सुरेंद्रण ने कांग्रेस और सीपीएम की इस बात के लिए भी आलोचना की कि वे अल्पसंख्यक समुदायों को सिर्फ वोट-बैंक बनाकर रखने के लिए उनमें 'डर की भावना' पैदा करते हैं। ( मार जोसेफ पैम्पलैनी की तस्वीर सौजन्य- शशि थरूर के ट्विटर हैंडल से)

Recommended Video

    कौन हैं Conrad Sangma? जिनके शपथ ग्रहण में BJP की हार के बाद भी PM Modi हुए शामिल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+