बच्चे ने वीडियो में की बिरयानी की डिमांड, मासूम की अपील पर मंत्री ने बदल डाला आंगनबाड़ी का पूरा मेनू
Kerala Anganwadi Child Viral Video: अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया सबसे सशक्त जरिया बन चुका है। कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो वायरल होते ही कमाल कर जाते हैं। सोशल मीडिया पर शंकु नाम के छोटे से बच्चे के वीडियो ने ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है। इस बच्चे की बदौलत अब केरल की आंगनबाड़ी वाले बच्चों को अब हर दिन स्वादिष्ट भोजन मिलेगा।
दरअसल, ये वीडियो केरल के लगभग पांच साल के बच्चे का है। जिसमें उसने सरकार से आंगनबाड़ी में उपमा की जगह बिरियानी दिए जाने की डिमांड की थी। ये वीडियो वायरल हो गया और मजे की बात ये है कि इस वीडियो में नजर आ रहे बच्चे से प्रभावित होकर केरल सरकार की मंत्री ने आंगनवाड़ी बच्चों के लिए खाने का नया मेनू जारी कर दिया है।

ये वीडियो स्वयं केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने शेयर किया है और जानकारी दी है कि आंगनबाड़ी बच्चों के लिए एक नया मेनू जारी किया गया है। संसोधित मेनू में अंडा बिरयानी और पुलाव शामिल किया गया है।
वीडियो में बच्चे ने क्या कहा?
केरल के बच्चे के इस वीडियो में शंकु नाम का छोटा सा मासूम बच्चा मंत्री से आंगनवाड़ी में उपमा की जगह बिरयानी और चिकन फ्राइ शामिल किए जाने की रिकवेस्ट करता नजर आ रहा है। प्यारी सी आवाज में बच्चा अपनी मात्र भाषा में ये डिमांड करता हैं।
वीडियो देख केरल की मंत्री ने मेनू में किया परिवर्तन
इस वीडियो के वायरल होने के बाद केरल की महिला एवं विकास मंत्री वीना जार्ज ने बच्चे की रिकवेस्ट सुनी और आंगनवाड़ी के छात्रों को अधिक टेस्टी और वैराइटी वाला पौष्टिक भोजन देने का फैसला किया है। मंत्री ने कहा इसका उद्देश्य नमक और चीनी की मात्रा बच्चों के भोजन से कम करके प्रोटीन युक्त सामग्री बढ़ाकर बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार करना हैं।

बच्चों को परोसा जाएगा ये स्वादिष्ठ व्यंजन
केरल की महिला विकास मंत्री के आदेश के बाद अब आंगनबाड़ी के संशोधित मेनू में अलग-अलग दिन, अंडा बिरयानी, पुलाव और दाल पायसम से लेकर सोया ड्राई करी और न्यूट्री लड्डू तक कई तरह के व्यंजन परोसा जाएगा1 मेनू में नाश्ता, दोपहर का भोजन और सामान्य भोजन शामिल होगा।श् कौन है ये महिला? जिसने बेंगलुरु में ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा, अब पैर छूककर मांगी माफी, VIDEO












Click it and Unblock the Notifications