कौन है ये महिला? जिसने बेंगलुरु में ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारा, अब पैर छूककर मांगी माफी, VIDEO
Bengaluru Woman and auto rickshaw video: बीते कुछ दिनों से बेंगलुरु की घटनाएं सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। पहले हिंदी बोलने वाली SBI बैंक मैनेजर वीडियो वायरल हुआ, अब ऑटो ड्राइवर को चप्पल से पीटते हुए हिंदी भाषी महिला के वायरल वीडियो ने बवाल मचा दिया है। इसके बाद एक बार फिर बेंगलुरु में कन्नड़ बनाम हिंदी को लेकर बहस छिड़ चुकी है। सड़क पर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि ये मामला पुलिस तक पहुंच गया है, जिसके बाद महिला ही नहीं उसके पति ने भी ऑटो ड्राइवर के पैर छूकर माफी मांगी है। जानिए क्या है पूरा मामला और कौन है ये महिला?
ये घटना बेलंदूर एरिया में रविवार की दोपहर लगभग 3 बजे की है। पति-पत्नी बाइक से जा रहे थे, लेन बदलते समय कपल की बाइक ऑटो से टकरा गई और तभी विवाद शुरू हो गया। महिला ने गुस्से में आकर ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारना शुरू कर दिया।

इस दौरान ऑटो ड्राइवर लोकेश कुछ नहीं बोला और चुपचाप वीडियो बनाता रहा। वीडियो में चप्पल मारते हुए महिला कहती हुई सुनाई दे रही है कि "इसने मेरा पैर कुचला अब वीडियो बना रहा है।"
ऑटो ड्राइवर ने दर्ज करवाई FIR, बताया क्यों बनाया Video?
ऑटो ड्राइवर लोकेश ने इसके बाद बेलंदूर पुलिस स्टेशन में महिला और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस को बताया कि उसने इसलिए वीडियो की रिकॉर्डिंग की क्योंकि महिला हिंदी में उससे बहस कर रही थी न कि कन्नड़ में।
महिला ने क्यों ऑटो ड्राइवर को मारी चप्पल
पुलिस में शिकायत के बाद रविवार को महिला और उसके पति को पुलिस स्टेशन में बुलाया गया। महिला ने आरोप लगाया कि ऑटो ड्राइवर से उससे गलत व्यवहार किया इसलिए उसे गुस्सा आ गया। उसने ये भी बताया कि वो गर्भवती है इसलिए उसे डर लग गई थी।
Bengaluru Againpic.twitter.com/mKYpLYgtx1
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) June 1, 2025
पुलिस के सामने ऑटो ड्राइवर के पैर छूकर महिला ने मांगी माफी
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस द्वारा सख्त पूछताछ के बाद दोनों पति-पत्नी डरे हुए माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में महिला और उसका पति ऑटो ड्राइवर के पैर छूकर माफी मांगते हुए नजर आ रहा है।
Woman Who Assaulted Auto Driver in Bellandur Apologizes, Cites Pregnancy and Fear for Safety
In a recent incident that went viral across social media platforms, a woman was seen physically assaulting an auto-rickshaw driver in Bellandur, Bengaluru, drawing sharp criticism from… pic.twitter.com/5PmOfDnKZl
— Karnataka Portfolio (@karnatakaportf) June 2, 2025
माफी मांगते हुए गिड़गिड़ाने लगी महिला
महिला कहती हुई है, "मैं गर्भवती हूं, इस दुर्घटना के समय मुझे डर लग गया था कि कहीं मेरा गर्भपात न हो जाए। हम बेंगलुरु से प्यार करते हैं, हमें कन्नड़ भाषा और कन्नड़ा लोगों से प्यार है। वहीं वीडियो में मजबूर पति भी पैर छूकर माफी मांगता नजर आ रहा है।
कौन है ये महिला?
इस महिला का नाम पंखुड़ी मिश्रा है और इसकी उम्र 28 साल है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली पंखुड़ी अपने पति के साथ बीते तीन वर्षों से बेंगलुरु में रह रही हैं। बेंगलुरु के बेलंदूर पुलिस ने पंखुड़ी को बेल पर रिहा कर दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जांच कर रही है, ताकी पता लगाया जा सके कि वास्तव में आखिर किसकी गलती है।
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications