नीति आयोग की SDG इंडिया इंडेक्स 20-21 की रैंकिंग में फिर टॉप पर केरल, बिहार सबसे नीचे
नई दिल्ली, जून 03: नीति आयोग की ओर से गुरुवार को जारी एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2020-21 में की रैंकिंग में केरल शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि बिहार फिसड्डी यानी सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला राज्या घोषित किया गया है। सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (एसडीजी) सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मापदंडों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति का मूल्यांकन करता है। पिछली बार की रैंकिंग में भी केरल शीर्ष स्थान पर ही रहा था।

Recommended Video
केरल ने 75 के स्कोर के साथ शीर्ष राज्य के रूप में अपनी रैंक बरकरार रखी है। हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु दोनों ने 74 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इस साल के भारत सूचकांक में बिहार झारखंड और असम सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्य थे। एसडीजी इंडेक्स का तीसरा संस्करण नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने गुरुवार को लॉन्च किया।
नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार ने इस दौरान कहा कि एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड के माध्यम से एसडीजी की निगरानी के हमारे प्रयास को दुनिया भर में व्यापक रूप से देखा और सराहा गया है। एसडीजी पर एक समग्र सूचकांक की गणना करके हमारे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रैंक करने के लिए यह एक दुर्लभ डेटा-संचालित पहल है।
पहली बार दिसंबर 2018 में एसडीजी इंडिया इंडेक्स लॉन्च किया गया। 2018-19 में पहले संस्करण में 13 लक्ष्यों, 39 लक्ष्यों और 62 संकेतकों को कवर करने से लेकर दूसरे में 17 लक्ष्यों, 54 लक्ष्यों और 100 संकेतकों शामिल किया गया। वहीं सूचकांक के इस तीसरे संस्करण में 17 लक्ष्य, 70 लक्ष्य और 115 संकेतक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications