केरल में मैगी की बिक्री पर रोक, दिल्ली सरकार नेस्ले को भेजेगी समन
नई दिल्ली। जिस तरह से मैगी के सैंपल में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्त भारी मात्रा में पाये गये हैं उससे मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले की मुश्किलें काफी बढ़ गयी हैं। बुधवार को नेस्ले के उत्पादों में बिक्री में 10.1 फीसदी की गिरवाट दर्ज की गयी है। वहीं दिल्ली सरकार ने नेस्ले के अधिकारियों को इस मामले में समन भेजने का फैसला लिया है। [क्यों है नुकसानदायक मैगी]

उत्तर प्रदेश में मैगी के सैंपल गलत पाये जाने के बाद दिल्ली सरकार ने भी मैगी पर प्रतिबंध लगाने के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलायी है। खबरों के मुताबिक दिल्ली सरकार ने नेस्ले इंडिया के खिलाफ गलत हानिकारक उत्पाद की गलत तरीके से ब्रांडिंग करने के चलते कार्यवाही करने का मन बना रही है।
केरल में मैगी पर लगा प्रतिबंध
वहीं केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल ने मैगी के सैंपल्स की जांच के लिए अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है। यही नहीं केरल सरकार ने मैगी की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं हरियाणा ने मैगी के सैंपल्स की जांच के लिए लैब जांच का आदेश दे दिया है।
80 फीसदी सैंपल्स पाये गये हानिकारक
दिल्ली सरकार ने सभी शीर्ष स्वास्थ्य् अधिकारियों को आदेश दे दिया है कि मैगी को बाजार से जल्द से जल्द वापस ले लिया जाए। मैगी की 80 फीसदी सैंप्लस की जांच में हानिकारक पदार्थ कहीं ज्यादा पाये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications