पर्रिकर बोले- PM मोदी की बुराई करने की वजह से कटी है केजरीवाल की जीभ

पणजी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जीभ बड़ी होने को लेकर डॉक्टरों की ओर से किए गए खुलासे और ऑपरेशन को लेकर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की जीभ इसलिए छोटी की गई है क्योंकि उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलने की वजह से उनकी जुबान लंबी हो गई थी।

Kejriwal

पर्रिकर ने हालांकि केजरीवाल के बीमार होने और छुट्टी पर जाने को लेकर संवेदना भी व्यक्त की। गोवा में विधानसभा चुनावों से पहले कार्यकर्ताओं के कोर ग्रुप को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, 'केजरीवाल दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ बोलते हैं और यहां (गोवा) मेरे खिलाफ। यही वजह है कि उनकी जुबान लंबी हो गई थी और इसे छोटी करना पड़ा।'

कैसे चली गई 40 लोगों की जान?
रक्षा मंत्री ने कहा अपने इस बयान के बाद केजरीवाल के बीमार होने पर सहानुभूति भी जताई। हालांकि उन्होंने दिल्ली छोड़कर विदेश और दूसरे शहरों की यात्रा कर रहे आम आदमी पार्टी के नेताओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में डेंगू और चिकनगुनिया के कहर ने करीब 40 लोगों की जान ले ली है। पर्रिकर ने कहा, 'यदि केजरीवाल सरकार के मोहल्ला क्लीनिक इतने विश्वस्तरीय और असरदार हैं तो 40 लोगों की जान कैसे चली गई।'

'AAP का झूठ पकड़ा गया'
मनोहर पर्रिकर ने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया की वजह से AAP का झूठ पकड़ा गया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है।

बता दें कि केजरीवाल अपनी खांसी का इलाज कराने बेंगलुरु पहुंचे हैं। वहां के डॉक्टरों ने बताया था कि केजरीवाल के मुंह के हिसाब से उनकी जीभ काफी बड़ी है। जिसका ऑपरेशन किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+