केजरीवाल ने दी अंबानी को धमकी कहा, बिजली काटी तो दिल्ली से भगा दूंगा

मालूम हो कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने अंबानी के कंधे पर बंदूक रखकर मोदी के खिलाफ निशाना लगाया था। बिजली कंपनियों के बहाने एक बार फिर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इशारे-इशारे में नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दिल्ली में बिजली कंपनियों के कटौती को लेकर दी जा रही धमकियों पर केजरीवाल ने ट्वीट किया कि ‘अनिल अंबानी दिल्ली में बिजली पर सियासी खेल खेल रहे हैं? यहां वह किसकी सियासत कर रहे हैं?'
केजरीवाल की इस ट्वीट से साफ हो गया कि वो अनिल अंबानी का सहारा लेकर मोदी की खिलाफत कर रहे हैं। हलांकि इससे पहले भी आम आदमी पार्टी भाजपा और मोदी पर हमला करते हुए कह चुकी है कि मोदी दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को गिराना चाहते है। ऐसे में बिजली कंपनियों का लाइसेंस रद्द करने और बिजली के मुद्दे पर भाजपा के विरोध प्रर्दशन पर आप ने निशाना साधते हुए कहा कि पूरी पार्टी दिल्ली में अंबानी के हितों की रक्षा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications