केजरीवाल ने दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गैस' की समस्या
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अपने बयानों को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहते है। हाल ही में केजरीवाल ने वाराणसी में तीन लाख फर्जी वोटों का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि क्या भाजपा इसी तरह से चुनाव जीतती है। हालांकि फर्जी वोटों की खबर को वाराणसी के डीएम ने गलत करार दिया था। लेकिन इस बार केजरीवाल का खुद का दिया एक पुराना बयान उनके लिए समस्या बन गया है।

बहरहाल आज हम आपको अरविंद केजरीवाल के उस बयान की याद दिलायेंगे जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर गैस की कीमतों की में कमी होती है तो वह भाजपा में शामिल हो जाएंगे। केजरीवाल ने यह बयान लोकसभा चुनावों के दौरान अपने रोड़ शो के दौरान दिया था।
केजरीवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि क्या आपको भाजपा की सरकार सत्ता में आने के बाद गैस की अधिक कीमत नहीं देनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को गैस के लिए कम कीमत चुकाना पड़े तो मैं भाजपा में शामिल हो जाउंगा।
हालांकि केजरीवाल ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि कुछ भाजपा के लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे। उस वक्त मैने उनसे पूछा था कि क्या जब भाजपा सत्ता में आयेगी तो उन्हें गैस की कम कीमत चुकानी होगी। उसपर उन्होंने कहा था कि ऐसी स्थिति में वह भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया चैनल वाले गलत खबर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं मर जाउंगा लेकिन भाजपा में कभी शामिल नहीं हुंगा।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने अपनी रैलियों में कहा था कि अगर वह नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी को वोट देते हैं तो गैस की कीमतों में चार गुना की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। न सिर्फ गैस बल्कि बिजली की कीमतों में भी भारी बढ़ोत्तरी होगी जिससे रोजमर्रा की चीजें काफी महंगी हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications