Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जब मोदी ने केजरीवाल से पूछा..आखिर क्यों खांसते हो इतना?

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधने वाले सीएम अरविंद केजरीवाल और पीएम मोदी आजकल काफी नम्रता से और प्रेम पूर्वक बातें करने लगे हैं। अपने शपथ ग्रहण का न्यौता देने खुद केजरीवाल पीएम मोदी के पास गये थे तो वहीं दूसरी ओर केजरीवाल के खांसी की चिंता भी अब पीएम को होने लगी है।

दरअसल दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी के एट होम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी, सीएम केजरीवाल और होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह पहुंचे थे। तीनों एक ही साथ आस-पास बैठे थे कि तभी अरविंद केजरीवाल को खांसी आ गई जिस पर पीएम मोदी ने उनसे पूछ लिया कि आखिर 'आपकी खांसी का कारण क्या है और क्यों खांसते हो इतना?'

जिस पर केजरीवाल का उत्तर था कई सालों से दिक्कत है मुझे, कभी ज्यादा हो जाती है तो कभी कम हो जाती है जिस पर मोदी ने उन्हें बेंगलुरु के डॉक्टर नगेंद्र का नंबर दिया और कहा कि यह क्रॉनिक खांसी के विशेषज्ञ हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि आपकी खांसी ठीक हो जायेगी, जिस पर केजरीवाल ने मुस्कुराते हुए सिर हिला दिया।

मालूम हो इसी खांसी का जमकर बीजेपी ने मजाक बनाया था लोकसभा और विधानसभा चुनावों में, अमित शाह से लेकर स्मृति ईरानी तक ..सबने जमकर केजरीवाल की इसी खांसी पर तंज कसा था और तंज भी काफी भद्दे और दिल को छलनी करने वाले थे लेकिन आज इसी खांसी का इलाज पीएम मोदी ने केजरीवाल को बताया है, शायद उन्हें भी समझ में आ गया है कि किसी की बीमारी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+