गडकरी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, 'आप' की दमानिया

आप नेता मयंक गांधी ने बताया कि राज्य कार्यकारी बैठक के बाद हमने दमानिया को सूचित कर दिया है कि वह नागपुर चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार रहें। ध्यान देने योग्य है कि अभी तक न तो नितिन गडकरी ने और न ही अंजलि दमानिया ने किसी चुनाव में भाग लिया है। नितिन गडकरी 1989 में ग्रेजुएट्स के द्वारा विधान परिषद के सदस्य चुने गये थे। आप के प्रत्याशी की घोषणा के पहले ही नितिन गडकरी ने इस बात की इच्छा जाहिर की थी कि वह नागपुर से लोकसभा के चुनावी मैदान में उतरना चाहते हैं।
अभी तक नागपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के विलास मोट्टेमवार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। गडकरी ने अभी हाल ही में नागपुर में विकास योजनाओं की घोषणा की थी और जल्द ही संसदीय क्षेत्र में प्रचार अभियान भी शुरू करने वाले हैं।
इसके पहले 'आप' ने अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ पार्टी के मुखर नेता कुमार विश्वास को उतारने की घोषणा की थी। जिसके बाद कुमार का कहना था कि हम अमेठी में राहुल गांधी को हराकर वंशवाद की आखिरी बेल पर लगाम लगाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications