अकेले लड़ेंगे 2019 का चुनाव, किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं: केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव किसी भी महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। हरियाणा के जींद में एक सभा के दौरान केजरीवाल ने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में वो किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी सीटों अकेले चुनाव लड़ेगी।

केजरीवाल ने कहा कि वो हरियाणा की सरकार को मुफ्त में शासन सिखाने को तैयार हैं। वहीं एसवाईएल के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में दोनों राज्यों हरियाणा और पंजाब के साथ न्याय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकारों ने अभी तक एसवाईएल के मुद्दे पर राजनीति की है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इसे सुलझाने का भरोसा देती है।












Click it and Unblock the Notifications