केजरीवाल और केन्द्र में फिर टकराव की नौबत
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आतंरिक कलह की शिकार आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने अब केन्द्र सरकार से भी पंगा लेना शुरू कर दिया है। विवाद की जड़ में दिल्ली के नए मुख्य सचिव का नाम है। आप सरकार चाहती है कि आरएस नेगी को दिल्ली का मुख्य सचिव बनाया जाए। यह केन्द्र सरकार को नामंजूर है। नेगी दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समेत दिल्ली सरकार में अनेक पदों पर रह चुके हैं। उन्हें दिल्ली की समस्याओं और चुनौतियों की गहन जानकारी है।

राजनाथ सिंह से मिले
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के नए मुख्य सचिव के चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजे गए तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के पैनल को खारिज करने के मूड में है।
1984 बैच के अफसर
नेगी 1984 बैच के प्रशासनिक अधिकारी है। केजरीवाल सरकार का कहना है कि केन्द्र सरकार उस पर कोई अधिकारी नहीं थोप सकता। उसे तो नेगी ही चाहिए। बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने इस मसले पर बीते हफ्तेकेंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।
जानकारों का कहना है कि केन्द्र सरकार को दिल्ली सरकार के आग्रह को मान लेना चाहिए। क्योंकि यह कोई बहुत बड़ी मांग तो नहीं है। पर गृह मंत्रालय का तर्क है कि नेगी को अगला मुख्य सचिव नहीं बनाया जा सकता क्योंकि वे बहुत जूनियर अफसर हैं।












Click it and Unblock the Notifications