केजरीवाल की रैली, बर्बाद होगा दिल्ली का बेहतरीन सेंट्रल पार्क
दिल्ली(विवेक शुक्ला) आम आदमी पार्टी की सोमवार को राजधानी के दिल कनाट प्लेस के सेंट्रल पार्क में होने वाली रैली से बर्बाद हो जाएगा एक बेहतरीन पार्क। जहां पर रोज राजधानी के सैकड़ों लोग बैठते हैं, सुबह घूमते हैं और शाम को गप-शप मारने के लिए बैठते हैं।

रामलीला मैदान में क्यों नहीं
सवाल उठता है कि आम आदमी पार्टी रामलीला मैदान में अपनी रैली क्यों नहीं कर रही। रामलीला मैदान कनाट प्लेस के सेंट्रल पार्क से एक किलोमीटर की दूरी पर है। पर केजरीवाल सरकार वहां पर अपनी रैली नहीं कर रही। सेंट्रल पार्क में रैली करके वे एक तरह से राजधानी के उन लोगों के साथ मजाक कर रहे हैं, जो पार्कों में बैठते हैं।
शतरंज की बाजी
ये पार्क राजधानी के शतंरज खेलने वालों का भी गढ़ है। रोज यहां पर बीसियों लोग शतरंज खेलने आते हैं। वे जाहिर है कि शतंरज की बाजी नहीं लगा पाएंगे। सेंट्रल पार्क में बीते 40 साल से आ रहे ए.के. नदी ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी के सपोर्टर हैं। पर वे इस बात से बहुत नाराज है कि इधर केजरीवाल रैली कर रहे हैं।
1929 में स्थापित
सेंट्रल पार्क की स्थापना साल 1929 में कनाट प्लेस के साथ ही हुई थी। हालांकि मेट्रो रेल के क्नाट प्लेस में आने के बाद पार्क को पहले तोड़ा गया। पर बाद में उसे बनाया गया। इस पार्क के नीचे ही दिल्ली मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन है।
इधर से रोज लाखों लोग अपने घरों,दफ्तरों और दूसरे स्थानों पर पहुंचते हैं। सेट्रल पार्क की देखरेख में लगे एक माली ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा कि इस रैली से इसकी सुंदरता चौपट हो जाएगी। क्या केजरीवाल को इस बात का अहसास है?












Click it and Unblock the Notifications